फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kirtan Darbar organised on Guru Tegh Bahadur Martyrdom Day

Noida News: गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर कीर्तन दरबार का आयोजन

Tue, 25 Nov 2025 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Kirtan Darbar organised on Guru Tegh Bahadur Martyrdom Day
ग्रेनो वेस्ट के गुरुद्वारे में संगत उमड़ी, शाम तक चला कीर्तन और लंगर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 के पास स्थित गुरुद्वारे में मंगलवार को गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस श्रद्धा से मनाया गया। श्री गुरु सिंह सभा गौड़ सिटी व क्रॉसिंग की ओर से महान कीर्तन दरबार आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में संगत ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजकों ने बताया कि 350 वर्ष पूर्व कश्मीरी पंडितों ने औरंगजेब के धर्म परिवर्तन के दबाव की जानकारी गुरु तेग बहादुर जी को दी थी। गुरु ने उनकी और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए बलिदान का वचन दिया था। शहीदी दिवस वाले दिन गुरु के समक्ष तीन शिष्यों को शहीद किया गया, लेकिन वे अडिग रहे और अंत में उनका शीश धड़ से अलग कर दिया गया। उसी स्मृति में हर वर्ष शहीदी दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

शाम को रहीरास साहिब के पाठ के बाद कीर्तन दरबार शुरू हुआ। अमरजीत सिंह हजूरी रागी जत्थे और दरबार साहिब अमृतसर के रागियों ने कीर्तन किया। इसके बाद अटूट लंगर का आयोजन हुआ। सेक्टर अल्फा-2 के गुरुद्वारे पर भी कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
उम्मीद संस्था ने गुरु तेग बहादुर जी को किया याद
दादरी (संवाद)। गिरधरपुर एक्सटेंशन में उम्मीद संस्था ने गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर अनुभव सबसे बड़ा शिक्षक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का सर्वोच्च बलिदान धर्म और मानवाधिकारों की रक्षा का प्रतीक है, जो साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महेंद्र प्रधान, मनोज प्रधान, कपिल नागर, अरुण नागर और हरीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed