फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kinnar was killed in a quarrel over a customer

Noida News: ग्राहक को लेकर हुए झगड़े में हुई थी किन्नर की हत्या

Sun, 02 Jul 2023 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 08:48 PM IST
विज्ञापन
Kinnar was killed in a quarrel over a customer
अपराध शाखा ने महिला व उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्राहक छात्रों की कार में की थी हत्या, दोनों से हो रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अपराध शाखा ने प्रशांत विहार थाना इलाके में सुल्तानपुरी निवासी किन्नर नवीन उर्फ खुशी (26) की 29 जून को हुई हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। कुछ साल पहले लिंग परिवर्तन करवाकर खुशी अनैतिक कार्य करने लगी थी। ग्राहक को लेकर हुए झगड़े में रेशमा खान उर्फ सीमा खान ने प्रेमी मयूर मलिक के साथ ग्राहक की कार में चाकू घोंपकर खुशी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने रेशमा व मयूर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, खुशी के शव को जापानी पार्क के पास फेंकने वाले कार सवार दो छात्रों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार, जापानी पार्क, रोहिणी के गेट नंबर-3 के पास खुशी का शव मिला था। अपराध शाखा की उत्तरी रेंज-दो में तैनात इंस्पेक्टर संदीप तुषीर की टीम मामले की जांच कर रही थी। जांच में पता लगा कि कुछ वर्ष पहले नवीन ने लिंग परिवर्तन करवाया था। एसआई संजीव गुप्ता, एसआई योगेश दहिया की एसआई सतेंद्र दहिया की विशेष टीम ने करीब 200 सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान मयूर मलिक व सहमति संबंध में रहने वाली जी-ब्लाॅक सेक्टर-16, रोहिणी निवासी रेशमा के रूप में की। फुटेज में दोनों घटनास्थल के पास घूमते हुए दिखाई दिए। इसके बाद टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रेशमा व खुशी बीएसए अस्पताल, रोहिणी के पास ग्राहक दो छात्रों से मिलीं थीं। दोनों में पैसे को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर खुशी ने रेशमा की लात-घूंसों से पिटाई कर दी थी। इसके बाद वह दोनों छात्रों की बलेनो कार में बैठकर फरार हो गई। मौके पर बाइक के साथ खड़े मयूर के साथ रेशमा ने कार का पीछा किया और जापानी पार्क के पास कार को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद दोनों ने चाकू से खुशी पर तीन वार कर दिए।
विज्ञापन


छात्रों ने शव को जापानी पार्क के पास फेंका

खुशी के दोनों ग्राहक छात्र हैं और उम्र 20 व 21 वर्ष हैं। एक छात्र बीटेक कर रहा है। आरोपियों ने जब कार में खुशी की हत्या कर दी तो दोनों घबरा गए। दोनों ने वारदात व शव के बारे में पुलिस को नहीं बताया। इसके बाद शव को जापानी पार्क के पास ले गए और गेट नंबर-3 के पास फेंक दिया। पुलिस ने दोनों छात्रों को पकड़ लिया है। हालांकि, छात्रों का कहना है कि उन्होंने कैट्स को फोन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मयूर पर तीन मामले पहले से दर्ज
आरोपी मयूर के खिलाफ रानी बाग थाने में एक व केएन काटजू मार्ग थाने में दो मामले दर्ज हैं। मयूर डेढ़ वर्ष से रेशमा के साथ सहमति संबंध में रह रहा है। मूलरूप से मध्यप्रदेश निवासी रेशमा की वर्ष 2012 में महेंद्र शर्मा से शादी हुई थी। रेशमा काफी समय ये नौ वर्ष के बेटे व पति से अलग रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed