फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kinnar got another killed by giving betel nut

Noida News: सुपारी देकर किन्नर ने करवा दी दूसरे की हत्या

Wed, 18 Jan 2023 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Kinnar got another killed by giving betel nut
राजौरी गार्डन में हुई वारदात, पुलिस ने मुख्य आरोपी किन्नर समेत चार को पकड़ा
विज्ञापन

मुख्य आरोपी किन्नर डीयू से कर चुका है एमए बीएड, 13 जनवरी को हुई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन इलाके में क्षेत्र को लेकर हुए विवाद के बाद किन्नर ने दूसरे की सुपारी देकर हत्या करवा दी। मृतका की शिनाख्त पिंकी उर्फ बड़ा कालू उर्फ शकिर हुसैन (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए साजिशकर्ता किन्नर समेत चार को पकड़ा है। इनमें एक 17 साल का नाबालिग भी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुख्य साजिशकर्ता भारत चावला उर्फ चारू (41), दोस्त लाल दरवाजा, शनि मंदिर, सोनीपत निवासी कृष्ण (26) व विक्की उर्फ ढाबा (22) के रूप में हुई है। किन्नर चारू ने तीनों आरोपियों को 50 हजार रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। चार ने डीयू से एमए, बीएड किया हुआ है।
विज्ञापन

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि 15 जनवरी की शाम करीब 4:35 बजे पुलिस को किन्नर पिंकी की हत्या की सूचना मिली थी। उस पर धारदार हथियार व किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। पुलिस ने सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सोनीपत निवासी कृष्ण को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान कृष्ण ने हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद उसके रिश्ते के भाई विक्की और नाबालिग दोस्त को भी पकड़ लिया गया। तीनों से पूछताछ के बाद राजा गार्डन निवासी मुख्य आरोपी किन्नर चारू को पकड़ा गया। चारू ने बताया कि वह पंजाबी बाग इलाके में नाच-गाना कर रुपये वसूलती है। यहां पर पिंकी भी आने लगी थी। उसने कई बार उसे मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उसने पिंकी को सबक सिखाने की ठानी। कृष्ण चारू का जानकार था। उसने कृष्ण से पिंकी हत्या की बात की। बदले में 50 हजार रुपये देने का वादा किया। साजिश के तहत कृष्ण, विक्की और नाबालिग ने 13 जनवरी की रात को पिंकी को घर से बुलाकर मार डाला। हत्या के लिए चारू की कार का इस्तेमाल हुआ। पिंकी को नींद की गोलियां डालकर दूध पिलाया गया। इसके बाद अचेत होने पर डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। चारू ने तीनों को हत्या के बदले 45 हजार रुपये दिए थे। चारू नाच-गाने के अलावा बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed