{"_id":"61c0914b92f8ed20eb38bd71","slug":"killed-cousin-with-a-brick-tried-to-kill-minor-sister-noida-news-noi6223858153","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट से वार कर चचेरे भाई को मार डाला, नाबालिग बहन की जान लेने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट से वार कर चचेरे भाई को मार डाला, नाबालिग बहन की जान लेने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र में झूठी आन में दो आरोपियों ने ईंट से वार कर चचेरे भाई की हत्या कर दी और सगी नाबालिग बहन को जान से मारने की कोशिश की। बहन को मरा समझकर आरोपी फरार हो गए। नाबालिग बहन के बयान और शिकायत पर पुलिस ने हत्या और हत्या की कोशिश के आरोप में जिला फतेहपुर निवासी भाई अनिल और सुनील को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपियों के परिजनों को भी हिरासत में लिया गया है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट करने की बात कही है।
सूत्रों का कहना है कि राजू और नाबालिग की लगभग दो वर्ष से निकटता थी। परिजन चचेरे भाई-बहनों के संबंधों का विरोध करते थे। पुलिस के मुुताबिक, मूलरूप से फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के गांव कौंहन निवासी राजू ताऊ की नाबालिग बेटी के साथ शनिवार दोपहर 3 बजे नोएडा घूमने निकला था। नाबालिग के पिता ने दोनों के नोएडा जाने की सूचना ग्रेटर नोएडा निवासी बेटे सुनील और अनिल को फोन पर दी।
नाबालिग के भाई सुनील और अनिल सूरजपुर की एक्सपोर्ट कंपनी में काम करते हैं और वहीं कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। रविवार तड़के सुनील और अनिल यमुुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर पहुंच गए। तड़के करीब 3:30 बजे राजू और नाबालिग बहन बस से उतरे तो अनिल और सुनील ने उन्हें देखकर चौंकने का नाटक किया। और कहा कि दोनों भाई फतेहपुर जा रहे थे। अनिल और सुनील ने दोनों ने पहले घर चलने की बात कही। चारों जीरो प्वाइंट से पैदल चलने लगे। एनआरआई सोसाइटी के पास नाले के किनारे सुनसान स्थान पर झाड़ियों के पास अनिल और सुनील ने ईंट से राजू और अपनी बहन पर हमला कर दिया। दोनों आरोपियों ने एक के बाद एक कई वार किए। घायल राजू और नाबालिग लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आरोपी दोनों को मृत समझकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर दिन भर बेहोश पड़ी रही नाबालिग
रविवार शाम तक पीड़िता बेेहोशी और घायलावस्था में घटनास्थल पर पड़ी रही। शाम करीब 5 बजे के करीब पुलिस वाहन पर तैनात एक पुलिसकर्मी लघुशंका के लिए झाड़ियों की ओर गया। घायल नाबालिग ने कराहते हुए पुलिसकर्मी को इशारा किया। इसके बाद पुलिसकर्मी दोनों को अस्पताल ले गए। जहां राजू को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि नाबालिग की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने अपने भाई सुनील व अनिल पर हत्या और हत्या की कोशिश का आरोप लगाया। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता के जबड़े में गंभीर चोट आई है।
खून से सनी ईंट और पीड़िता का सामान बरामद
सोमवार को बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत और फोरेंसिक टीम प्रभारी नेपाल सिंह की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके से वारदात में प्रयोग की गई खून से सनी ईंट, पीड़िता के कान का टॉप्स, बालों में लगाने वाला क्लचर आदि सामान बरामद हुआ।
दिन भर सूरजपुर में रुके आरोपी
वारदात को अंजाम देकर सुनील और अनिल सूरजपुर स्थित कमरे पर रुके रहे। शाम को दोनों फतेहपुर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फतेहपुर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर। साथ ही परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को ग्रेटर नोएडा लाकर पूछताछ की जाएगी।
- दो भाइयों ने चचेरे भाई की हत्या कर दी और बहन पर जानलेवा हमला किया है। बहन की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार, डीसीपी ग्रेटर नोएडा