फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kidnapped and taken to Indirapuram police station, forcibly signed a check of 10 lakhs

अगवा कर ले गए इंदिरापुरम थाने, दो चेक लिए

Sun, 24 Oct 2021 08:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped and taken to Indirapuram police station, forcibly signed a check of 10 lakhs
नोएडा। गढ़ी चौखंडी निवासी एक शख्स ने पिता-पुत्र समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी उन्हें अगवा कर गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम थाने ले गए और वहां पांच-पांच लाख रुपये के दो चेक पर हस्ताक्षर करा लिए। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गढ़ी चौखंडी निवासी लीलू ने शिकायत की है कि शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव में रहने वाले राजेंद्र यादव बेटे अमित यादव और चार पुलिसकर्मी के साथ गाड़ी से घर पहुंचे। पीड़ित ने राजेंद्र यादव से कुछ पैसे लिए थे जो बाद में वापस कर दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद भी आरोपी पैसे मांगने लगे। विरोध पर आरोपियों ने लीलू, उनके भाई सलेक चंद और भतीजे जितेंद्र को जबरन गाड़ी में बिठा लिया। इसके बाद गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने ले गए और वहां पांच-पांच लाख रुपये के दो चेक पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए। पीड़ित का कहना है कि उनका खाता दिल्ली के निर्माण विहार में है। इस घटना के बाद पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने राजेंद्र यादव, अमित यादव समेत चार अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नोएडा सेंट्रल जोन के एसीपी प्रथम अब्दुल कादिर का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

नकली शेविंग फोम बेचने में तीन गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने नकली शेविंग फोम बेचने वाले तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। तीनों दुकानों से 39 शेविंग फोम जब्त की है। पुलिस आपूर्ति करने वालों की तलाश कर रही है। शेविंग फोम बनाने वाली कंपनी ने कोतवाली में शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने रविवार को मोहल्ला बागवालान में आमिर जनरल स्टोर के मालिक आमिर, जीटी रोड पर आकिल की दुकान और वसीम खान की दुकान पर छापा मारा। पुलिस ने नकली सामान के साथ तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपियों ने बताया कि गाजियाबाद का एक सेल्समैन नकली शेविंग फोम देकर जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed