फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   kidnapped and attacked with a sharp weapon on the throat

Noida News: पांच वर्षीय मासूम को अगवा कर गले पर धारदार हथियार से हमला

Tue, 09 May 2023 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 08:33 PM IST
विज्ञापन
kidnapped and attacked with a sharp weapon on the throat
पांच वर्षीय मासूम को अगवा कर गले पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन

भूड़ा कॉलोनी के पास अधमरा हालत में मिला मासूम, आरोपी पड़ोसी फरार

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-112 में एक युवक ने पांच साल के मासूम को अगवा कर उसके गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद अधमरा कर भूड़ा कॉलोनी में फेंक दिया। घायल बच्चे का इलाज यथार्थ अस्पताल में चल रहा है। आरोपी का बच्चे के माता-पिता से एक सप्ताह पहले विवाद हुआ था। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-112 निवासी ओला कैब चालक रंजीत वर्मा की पत्नी का एक सप्ताह पहले किसी बात पर पड़ोसी दीपक चौरसिया से कहासुनी हो गई थी। दीपक बिग बास्केट में काम करता है। दीपक ने रंजीत और उनकी पत्नी को धमकी दी थी। रंजीत ने छोटी-मोटी बात समझकर इसे अनसुना कर दिया। आठ मई की सुबह 10 बजे दीपक बाइक से रंजीत के घर के पास आया।
विज्ञापन

रंजीत की आठ वर्षीय बेटी रागिनी और पांच वर्षीय बेटा अजीत गेट के सामने खेल रहे थे। आरोप है कि तभी आरोपी दीपक अजीत को बाइक पर बैठाकर चला गया। रागिनी ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे धक्का दे दिया। बच्ची के शोर मचाने पर उसकी मां दरवाजे पर आई तो पता चला कि अजीत को लेकर कोई भाग गया। इसके बाद परिजन बच्चे की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी परिजनों को जानकारी मिली कि भंगेल स्थित सरकारी अस्पताल में पांच वर्षीय बच्चा भर्ती है। अस्पताल जाकर देखा तो अजीत की पहचान हुई। बच्चे का गला और पैर को बुरी तरह से धारदार हथियार से काटा गया था। आरोपी दीपक ने बच्चे को भूड़ा गांव में श्मशान के पास अधमरा हालत में फेंक दिया था। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया था। अब बच्चे का यथार्थ अस्पताल में इलाज चल रहा है।


---

गला, पैर और हाथ में गहरा घाव

मासूम बच्चे के गला, पैर और हाथ में गहरा घाव है। उसकी हालत गंभीर है लेकिन सुधार हो रहा है। पुलिस बच्चे के इलाज में मदद कर रही है। 24 घंटे से मासूम को होश नहीं आया है। मंगलवार सुबह चिकित्सकों ने उसकी सर्जरी की।

---

एक ही मकान में रहते थे आरोपी और पीड़ित परिवार

जांच में पता चला है कि पहले रंजीत का परिवार और दीपक एक ही मकान में रहते थे। वहां दीपक रंजीत की पत्नी और उसके भाई की पत्नी के बीच झगड़ा कराता था। इसके बाद रंजीत का परिवार दूसरे मकान में शिफ्ट हो गया था। बताया जाता है कि देवरानी-जेठानी के बीच झगड़े कराने के कारण रंजीत की पत्नी ने दीपक की पिटाई कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने मासूम को अगवा कर धारदार हथियार से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed