फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   kidnaping case probe women found married

अपहरण केस की जांच में शादीशुदा निकली महिला

Tue, 02 Feb 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
kidnaping case probe women found married
अपहरण केस की जांच में शादीशुदा निकली महिला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कासना में हरियाणा की महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहे युवक ने उसके परिजनों पर अपहरण का आरोप लगाकर हत्या की आशंका जताई थी। मामले की जांच के लिए कासना पुलिस हरियाणा पहुंची तो महिला के विवाहित और दो बच्चों की मां होने की जानकारी मिली। पुलिस का कहना है कि महिला ने अब पति के साथ जाने की इच्छा जताई है। इसके चलते उसे पहले पति के सुपुर्द किया जाएगा। मामले में बुलंदशहर के सुरजावली निवासी सुशील कुमार ने कासना कोतवाली में महिला को पत्नी बताकर केस दर्ज कराया था। युवक का कहना था कि वह तीन माह से महिला के साथ सहमति संबंध में है। सुशील ने यह भी बताया कि हरियाणा पुलिस महिला व उसे 30 जनवरी को हरियाणा ले गई थी और कोर्ट में महिला ने सुशील के साथ जाने का बयान दिया था। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने महिला को उसे सुपुर्द किया था। अब सवाल यह उठता है कि परिजन के महिला को हरियाणा ले जाने के बाद उसने बयान क्यों बदला। डीसीपी ने बताया कि महिला विवाहित है और उसने पहले पति के साथ जाने के बयान दिए हैं। उसने स्वेच्छा से हरियाणा जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed