फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Khelo India's torch will reach Greno West today

गाजियाबाद के लिए : आज ग्रेनो वेस्ट पहुंचेगी खेलो इंडिया की मशाल

Sun, 14 May 2023 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
Khelo India's torch will reach Greno West today
साईं और खेलो इंडिया की टीम भी लेगी तैयारियों का जायजा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल सोमवार शाम ग्रेनो वेस्ट में पहुंचेगी। सरोवर पोर्टिकाे क्लब में मशाल रखी जाएगी। साथ ही, मशाल के साथ आने वाली टीम भी रुकेगी। मंगलवार की सुबह गौड़ सिटी स्टेडियम से मशाल जिले में निकलेगी। वहीं, सोमवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) और खेलो इंडिया की टीम ग्रेटर नोएडा में आयोजन स्थलों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लेगी।

जिले में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय और शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के इंडोर स्टेडियम में बास्केटबॉल, कबड्डी, स्वीमिंग, वेटलिफ्टिंग व बॉक्सिंग की प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि शूटिंग दिल्ली में होगी। आयोजन की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। मंगलवार सुबह गौड़ सिटी स्टेडियम में बड़ा आयोजन होगा। इसके बाद शहर में विभिन्न जगहों से मशाल निकाली जाएगी। शाम को मशाल बुलंदशहर रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन

नहीं आएंगे कपिल देव, स्थानीय खिलाड़ी होंगे शामिल

उप जिला क्रीडा अधिकारी अनिता नागर ने बताया कि खेलो इंडिया की मशाल में देश के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे। क्रिकेटर कपिल देव के भी आने की उम्मीद थी, लेकिन व्यस्तता के कारण उन्होंने आने से इंकार कर दिया है। क्रिकेटर मदनलाल से भी संपर्क नहीं हो पाया है। जिले के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाडी मशाल में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पार्क मिंडा ने जीता आईईए कारपोरेट कप
ग्रेटर नोएडा। शहर के सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मैदान पर रविवार को आईईए कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल स्पार्क मिंडा और ई-पैक कंपनी की टीमों के बीच खेला गया। मैच में स्पार्क मिंडा ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर खिताब नाम किया। इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने टूर्नामेंट का आयोजन कराया। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ई-पैक की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 122 रन बनाए। टीम के लिए अतिश्य त्यागी ने 44 रन और शैलेंद्र ने 32 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम के गेंदबाज पवन यादव ने दो और मनीष व अरुण को एक-एक विकेट मिला। जवाब में स्पार्क मिंडा की टीम ने 14 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और खिताब अपने नाम किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed