फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kharif crops drying up due to lack of rain

बारिश नहीं होने से सूख रहीं खरीफ की फसलें

Sun, 11 Jul 2021 04:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
Kharif crops drying up due to lack of rain
यूनुस अलवी
विज्ञापन

पुन्हाना। समय पर बारिश और नहरों में पानी नहीं आने से मेवात के सैकड़ों गांवों में ज्वार, बाजरा और हरे चारे आदि की फसलें सूखने लगी हैं। अगर जल्द ही फसलों को पानी नहीं मिला तो किसानों को काफी नुकसान हो जाएगा। जहां किसान पानी की छबील और दान पुण्य कर ईश्वर से बारिश करने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, नहराें में पानी छोड़ने के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं।

गांव लाहाबास निवासी समी खां, गांव जाख निवासी सैयद इब्राहीम, गांव लुहिगाकलां निवासी शमशेर चेयरमैन, गांव बादली निवासी सहूद खान, सुभान खां नंबरदार, गांव मामलीका निवासी उमर मोहम्मद ने बताया कि कुछ समय पहले क्षेत्र में बारिश हुई थी। इस कारण किसानों ने हरे चारे के अलावा ज्वार, बाजरा आदि फसलों की बिजाई कर दी थी। फसल भी काफी अच्छी उगी है, लेकिन नहरों में पानी और समय पर बारिश नहीं होने से फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। अगर जल्द पानी नहीं मिला तो फसलें सूखने से क्षेत्र के किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो जाएगा। किसानों का आरोप है कि उजीना ड्रेन में कार्यरत अधिकारी कभी भी समय पर पानी हीं छोड़ते हैं। इस कारण अक्सर उनकी फसलें खराब हो जाती हैं। नहरों में पानी छोड़ने के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। वहीं, इस बारे में सिंचाई विभाग पुन्हाना के एसडीओ राजेश कुमार का कहना है कि कमी के कारण नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। पानी आने पर नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed