फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kejriwal's message- My body is in jail, soul among the public.

Noida News: केजरीवाल का संदेश- मेरा शरीर जेल में, आत्मा जनता के बीच

Wed, 27 Mar 2024 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal's message- My body is in jail, soul among the public.
ईडी कस्टडी में मिलने पहुंची पत्नी के जरिये लोगो को भेजा संदेश
विज्ञापन

लोगों से कहा- आंखें बंद करो, मुझे अपने आसपास महसूस करोगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिल्ली और देशवासियों के लिए संदेश लेकर पत्नी सुनीता केजरीवाल बुधवार को एक बार फिर मीडिया के सामने आईं। सुनीता ने बताया कि ईडी हिरासत में होने के बाद भी केजरीवाल दिल्लीवासियों के लिए फिक्रमंद हैं। सीएम का संदेश है कि मेरा शरीर जेल में है, लेकिन आत्मा आप सभी के बीच है। आंखें बंद करो, मुझे अपने आसपास महसूस करोगे। सुनीता ने कहा कि मुख्यमंत्री को डायबिटीज है। शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा है। फिर भी उनका निश्चय मजबूत है।
सुनीता मंगलवार शाम केजरीवाल से मिलने ईडी कार्यालय गईं थीं। इस दौरान केजरीवाल ने उन्हें संदेश दिया। इसे मीडिया से साझा करते हुए सुनीता ने कहा कि दो दिन पहले उन्होंने जल मंत्री आतिशी को संदेश भेजा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोगों के पानी और सीवर की समस्याओं का समाधान किया जाए। जनता बताए कि क्या उन्होंने गलत किया। लोगों की समस्याओं का समाधान तो होना ही चाहिए। इस बात पर भी केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री पर केस कर दिया। क्या ये लोग दिल्ली को तबाह करना चाहते हैं। क्या ये चाहते हैं कि लोग अपनी समस्याओं से जूझते रहें। इस बात से केजरीवाल को बेहद पीड़ा हुई है।
विज्ञापन

शराब घोटाले के पैसे के संबंध में आज कोर्ट में खुलासा
सुनीता के अनुसार, केजरीवाल ने एक बात और कही कि तथाकथित शराब घोटाले की जांच में ईडी ने दो साल में 250 से ज्यादा रेड की हैं। वे इस तथाकथित शराब घोटाले का पैसा ढूंढ रहे हैं, लेकिन अभी तक एक पैसा भी नहीं मिला। ईडी ने मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन के यहां भी रेड डाली पर पैसा नहीं मिला। ईडी ने हमारे घर भी रेड डाली, जिसमें उन्हें मात्र 73,000 रुपये मिले, इसलिए यह सवाल उठता है कि फिर इस तथाकथित शराब घोटाले का पैसा कहां है। केजरीवाल इस बात का खुलासा 28 मार्च को कोर्ट के सामने करेंगे। वे पूरे देश को सबूत के साथ सच बताएंगे कि इस घोटाले का पैसा कहां है। सुनीता ने देशवासियों से हाथ जोड़कर कहा कि केजरीवाल बहुत सच्चे, देशभक्त, निडर और साहसी व्यक्ति हैं। आप सभी उनकी लंबी आयु, सेहत और सफलता की कामना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed