फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kejriwal's cut out immersed in Yamuna

Noida News: केजरीवाल के कट आउट की लगवाई यमुना में डुबकी

Thu, 23 Jan 2025 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal's cut out immersed in Yamuna
नई दिल्ली। यमुना की मौजूदा हालत के खिलाफ बृहस्पतिवार को युवा हल्ला बोल ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं केजरीवाल को इस हालत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनके कटआउट की डुबकी यमुना में लगवाई। साथ ही, दावा किया कि दस साल से वे दिल्ली के लोगों को यमुना की सफाई के नाम पर धोखा दे रहे हैं। उन्होंने केवल दावा किया, लेकिन यमुना की सफाई नहीं की। इस मौके पर गोविंद मिश्रा ने कहा कि हल्ला बोल के साथियों के साथ यमुना को स्वच्छ और अविरल बनाने के वादे की पोल खोलते हुए केजरीवाल के कटआउट की सांकेतिक रूप से यमुना में डुबकी लगवाई गई। वहीं, प्रशांत कमल ने कहा कि यमुना की सफाई के नाम पर दिल्ली को धोखा मिला। पिछले चुनाव में केजरीवाल ने वादा किया था कि 2025 तक यमुना को इतना साफ कर देंगे कि उसमें डुबकी लगाई जा सके। यमुना के भीषण प्रदूषण के कारण लोग छठ भी नहीं मना पाते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed