फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kejriwal said- Delhi has become gangster capital.

Noida News: केजरीवाल बोले- दिल्ली बनी गैंगस्टर कैपिटल

Fri, 29 Nov 2024 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal said- Delhi has become gangster capital.
आप संयोजक ने विधानसभा में केंद्र सरकार, गृहमंत्री और भाजपा पर उठाए सवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। विधानसभा सत्र के पहले दिन शुक्रवार को कानून-व्यवस्था का मुद्दा जोर-शोर से उठा। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा को घेरते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा दौर में दिल्ली गैंगस्टर कैपिटल बन गई है। अपराध पर भाजपा की जीरो टॉलरेंस नीति ढकोसला है। दिल्ली की जनता अब भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

केजरीवाल ने गृहमंत्री से सवाल किया कि क्या आप गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की मदद कर रहे हैं। वह साबरमती जेल से दिल्ली और दुनियाभर में गतिविधियां कैसे चला रहा है। दिल्ली में बढ़ते अपराध के लिए भाजपा और गृहमंत्री जिम्मेदार हैं, क्योंकि राजधानी की कानून-व्यवस्था केंद्र सरकार के अंतर्गत आती है। आप सरकार ने अपनी जिम्मेदारियां पूरी कीं। दिल्ली के स्कूल, अस्पताल, बिजली और पानी की व्यवस्था में सुधार किया है। सड़कों और अन्य सुविधाओं पर काम किया है, लेकिन सुरक्षा का जिम्मा केंद्र सरकार पर है, जो पूरी तरह विफल रही है। वर्ष 2019 में अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद से दिल्ली की कानून-व्यवस्था और खराब हो गई है। हत्या, लूट और अपहरण की घटनाएं लगातार हो रही हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं और लोग खुलेआम फिरौती की कॉल व गोलियों के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने भाजपा से दिल्ली को सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अपराध रोकें, मुझे रोकने की कोशिश न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article