{"_id":"660ed0497fa798d6990070d2","slug":"kejriwal-is-doing-yoga-and-meditation-twice-in-tihar-noida-news-c-340-1-del1011-44572-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तिहाड़ में दो बार योग-ध्यान कर रहे केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तिहाड़ में दो बार योग-ध्यान कर रहे केजरीवाल
विज्ञापन
दिन के ज्यादातर समय किताबें पढ़ रहे सीएम, ई-केतली, मेज व कुर्सी मिली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में अधिकांश समय ध्यान लगाने, योग और किताबें पढ़ने में व्यतीत कर रहे हैं। जेल सूत्रों का कहना है कि सीएम सेल में ही सुबह और शाम को डेढ़ घंटे तक योग-ध्यान कर रहे हैं। दिन के ज्यादातर समय किताबें पढ़ते हैं। जेल प्रशासन की ओर से केजरीवाल को रामायण और महाभारत के अलावा प्रधानमंत्री कैसे निर्णय लेते हैं से जुड़ी किताब दी गई है।
अधिकारियों के अनुसार, केजरीवाल जेल की लाइब्रेरी में उपलब्ध किताबें भी पढ़ सकते हैं। अभी तक उन्होंने किसी और किताब की मांग नहीं की है। मुख्यमंत्री के सेल में 20 चैनलों वाला टीवी उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, वे टीवी नहीं देख रहे हैं। अदालत के निर्देश पर उन्हें ई-केतली, मेज और कुर्सी दी गई है। साथ ही, जेल मैनुअल के मुताबिक झाड़ू, बाल्टी और कपड़ा भी दिया गया है। सभी कैदियों को सेल की सफाई के लिए सामान उपलब्ध कराया जाता है। 24 घंटे सेल में लगे सीसीटीवी से उन पर निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा कारणों से केजरीवाल को अन्य कैदियों से मिलने की इजाजत नहीं है।