फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kejriwal has neither vision nor mission for development: Shivraj

विकास के लिए केजरीवाल के पास न विजन, न कोई मिशन : शिवराज

Wed, 15 May 2024 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal has neither vision nor mission for development: Shivraj
चुनाव ले रहा अंतिम रूप, गठबंधन टूट रहा अहंकार : मोहन यादव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। चांदनी चौक के नेशनल क्लब में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केजरीवाल को घेरा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के सपनों का सौदा किया है। अपने स्वार्थ के लिए लोगों के विश्वास को तोड़ा है। उनके पास विकास के लिए न तो कोई विजन है और न ही कोई मिशन है। वे भ्रष्टाचार के सबसे बड़े उदाहरण हैं। गुरु अन्ना हजारे को ही सबसे पहले किनारे कर दिया।
उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य, प्राण व हमारी पहचान हैं। रामलला का मंदिर बनाने में 500 साल लग गए। अयोध्या में मंदिर बना तो पूरा देश उत्सव में था, लेकिन एक पार्टी थी जो रो रही थी। निमंत्रण उन्हें भी दिया गया था। अंसारी बंधु को निमंत्रण मिला तो वह तो आए, लेकिन कांग्रेस की बुद्धि में मंथरा बैठी हुई थी। गठबंधन ने प्रधानमंत्री मोदी की लहर में बेईमानी वाला गठबंधन बनाया है। गठबंधन वाले सपने दिखा रहे हैं कि दो करोड़ नौकरियां देंगे। इन पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है। वहीं, शिवराज ने मलकागंज में उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा में कहा कि दिल्ली के भ्रष्टाचारी आम आदमी पार्टी को सबक सिखाना है। इधर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिमी दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव अंतिम रूप ले रहा है वैसे-वैसे गठबंधन का अहंकार टूटता जा रहा है, क्योंकि मोदी सरकार को फिर से जनसमर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल को करना पड़ा विरोध का सामना
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री केजरीवाल को लालबाग में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। झंडेवाला चौक, लालबाग में कई लोगों ने तख्तियां दिखाकर केजरीवाल के खिलाफ विरोध दर्ज किया। लोगोंने भ्रष्टाचार के नारे भी लगाए। इससे लोगों का अभिवादन कर रहे मुख्यमंत्री को वापस वाहन में बैठना पड़ा। भाजपा ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया। इसमें कहा गया है कि जनता के प्रदर्शन के डर से मुख्यमंत्री केजरीवाल रैली को बीच में ही छोड़कर चले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article