{"_id":"67c1cdb1fb4558fc220d984c","slug":"kejriwal-governments-health-model-exposed-virendra-sachdeva-noida-news-c-340-1-del1011-81644-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की पोल खुली : वीरेन्द्र सचदेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की पोल खुली : वीरेन्द्र सचदेवा
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - मोहल्ला क्लीनिक बनाने की जगह अस्पतालों में नकली दवाइयां बांटीं गईं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को विधानसभा में पेश की गई कैग रिपोर्ट को लेकर केजरीवाल व आप हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि इस रिपोर्ट ने केजरीवाल सरकार के मोहल्ला क्लीनिक और अस्पतालों के नाम पर लोगों को धोखा देने के मामले को साबित कर दिया है। कैग रिपोर्ट ने केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की पोल खोलकर रख दी है।
सचदेवा के अनुसार, वह पहले दिन से कह रहे थे कि केजरीवाल सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक बनाने की जगह अस्पतालों में नकली दवाइयां बांटी हैं और स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर दिल्ली को शर्मसार किया है। दिल्ली सरकार के 27 अस्पतालों में से 14 अस्पतालों में आईसीयू की सुविधा नहीं है, जबकि केजरीवाल ने हेल्थ क्रांति का दावा किया था। सचदेवा ने सीएजी रिपोर्ट में खुलासा किए गए अन्य मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। लोकनायक अस्पताल, चाचा नेहरू अस्पताल और राजीव गांधी अस्पताल जैसी जगहों पर मरीजों को इलाज की बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। सीएजी रिपोर्ट के बाद आगामी पांच साल भी केजरीवाल और उनकी पार्टी के लिए पिछले 10 सालों के भ्रष्टाचार का हिसाब देने के लिए कम पड़ेंगे। आतिशी व विधायक बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर का बहाना बना कर भ्रष्टाचार से ध्यान भटका रही हैं, लेकिन यह प्रयास कभी सफल नहीं होगा। केजरीवाल सरकार को अब सीएजी रिपोर्ट के सामने अपने झूठ को छुपाने का कोई रास्ता नहीं बचा है। ब्यूरो