फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kejriwal forced people to drink dirty water: Saini

केजरीवाल ने किया लोगों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर : सैनी

Fri, 31 Jan 2025 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal forced people to drink dirty water: Saini
हरियाणा के मुख्यमंत्री वजीराबाद के घाट, हरियाणा व दिल्ली के यमुना के पानी सैंपल मीडिया को दिखाए
विज्ञापन

कहा - दोनों जगहों के पानी की गुणवत्ता में जमीन आसमान का अंतर, दिल्ली में डाला जा रहा दूषित पानी
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना के पानी की गुणवत्ता को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए। शुक्रवार को दिल्ली के वजीराबाद स्थित यमुना घाट पहुंचे सैनी ने इस दौरान हरियाणा और दिल्ली में यमुना से लिए गए पानी के सैंपल भी मीडिया को दिखाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी नाकामियों को छिपाते हुए केजरीवाल निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आए हैं, जबकि दिल्ली की जनता बीते दस साल से गंदा पानी पीने को मजबूर है।

पानी के सैंपल दिखाते हुए सैनी ने कहा कि हरियाणा और दिल्ली के यमुना पानी में जमीन-आसमान का अंतर है। दिल्ली में दूषित पानी यमुना में डाला जा रहा है जबकि हरियाणा यमुना के जरिये दिल्ली को स्वच्छ जल देता है, लेकिन अपने कुप्रबंधन से दिल्ली सरकार यमुना को प्रदूषित कर देती है। यमुना का यही पानी आगे फरीदाबाद में मिलता है। इसकी गुणवत्ता बेहद खराब होती है, जिससे जिले में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होने का खतरा पैदा हो रहा है। केजरीवाल ने दस साल में दिल्ली का विकास नहीं किया। अब चुनाव के समय ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने खुद हरियाणा से पल्ला घाट पहुंचने वाले यमुना का पानी पिया था, जबकि दिल्ली से छोड़े गए पानी को कोई पी भी नहीं सकता।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में नाले, तालाबों की सफाई, सीवरेज सिस्टम ठीक करने सहित अन्य कार्यों के लिए साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये दिए। इनका हिसाब-किताब नजर नहीं आ रहा। मुख्यमंत्री का काम जनता को सुविधाएं देने का होता है, लेकिन दिल्ली में तो सुविधाएं नजर ही नहीं आ रहीं।
विज्ञापन



झूठ की दुकान पर जल्द लगेगा ताला


सैनी ने कहा कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली में विकास नहीं किया, स्कूलों की व्यवस्था सुधारने, स्वच्छ पानी देने जैसे अनेक वायदे किए थे, जो पूरे नहीं किए, इसलिए झूठ की राजनीति का सहारा ले रहे हैं। झूठ की दुकान पर दिल्ली की जनता पांच फरवरी को ताला लगा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article