Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kejriwal did not appear before the Privileges Committee again.

Noida News: विशेषाधिकार समिति के सामने फिर पेश नहीं हुए केजरीवाल

Thu, 20 Nov 2025 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal did not appear before the Privileges Committee again.
अब फांसी घर मामले में आगे की कार्रवाई तय करेगी समिति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा में फांसी घर मामले की जांच कर रही विशेषाधिकार समिति के सामने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं पहुंचे। अन्य तीन सहयोगी पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल और पूर्व उपाध्यक्ष राखी बिरला भी समिति के सामने पेश नहीं हुए। इससे ये मामला और गंभीर हो गया है। दो बार बुलाने के बावजूद न आने पर समिति अब आगे की कार्रवाई तय करेगी।


विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह राजपूत ने बताया कि दो बार अवसर देने के बावजूद आप नेता बैठक में नहीं पहुंचे। लगातार अनुपस्थिति के बाद अब समिति मामले में अगला कदम तय करेगी। यह पूरा मामला उस समय सामने आया था जब विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदन में फांसी घर की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया था। समिति के सदस्यों में अध्यक्ष के अलावा सूर्य प्रकाश खत्री, अभय कुमार वर्मा, अजय कुमार महावर, सतीश उपाध्याय, नीरज बसोया, रवि कांत, राम सिंह नेताजी और सुरेन्द्र कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed