फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kasganj: Early potato crop lagging behind waiting for rain

कासगंज : बारिश के इंतजार में पिछड़ रही आलू की अगेती फसल

Mon, 22 Sep 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 22 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Kasganj: Early potato crop lagging behind waiting for rain
कासगंज के गांव सुल्तानपुर में आलू के लिए तैयार किया गया खेत । संवाद - फोटो : कासगंज के गांव सुल्तानपुर में आलू के लिए तैयार किया गया खेत । संवाद
कासगंज। बारिश के इंतजार में आलू की अगेती फसल की गड़ाई पिछड़ रही है। सितंबर माह में औसत से काफी कम बारिश हुई है। 15 दिन से अच्छी बारिश न होने से तापमान की अधिकता भी किसानों को चिंता में डाल रही है। मौसम विभाग ने अभी 4 दिन तक बारिश न होने का संकेत दिया है।
विज्ञापन


जिले में लगभग 700 हेक्टेयर में आलू की अगेती खेती होती है। किसानों ने खेत तैयार कर लिए हैं। बारिश न होने से किसान अभी गड़ाई करने से बच रहे हैं। 15 सितंबर तक बारिश का मौसम रहता है। इस अवधि में 134.40 मिमी का औसत रहता है। इससे औसत तापमान भी 32 डिग्री तक बना रहता है । यह आलू की अगेती गड़ाई के लिए मुफीद माना जाता है। मई से अगस्त तक अच्छी बारिश होने के बाद सितंबर में मानसून रूठ गया। इस माह में अभी तक 48 मिमी बारिश ही हुई है।
विज्ञापन

15 दिन से अच्छी बारिश नहीं हुई। कुछ देर बूंदाबांदी होकर रह जाती है। इसका असर तापमान पर भी देखा जा रहा है। इस समय 33 से 34 डिग्री तापमान चल रहा है। आने वाले दिनों में 36 डिग्री तक तापमान पहुंचने की संभावना है। इससे किसानों ने अभी तक आलू की गड़ाई का काम शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों की बात



आलू की गड़ाई के लिए खेत तैयार कर लिया है। बारिश न होने से परेवट नहीं हो पा रही। इससे फसल पिछड़ रही है।- राम सेवक, किसान

आलू की अगेती फसल के लिए यह समय उपयुक्त होता है। इस समय तापमान अधिक है। इससे गढ़ाई का काम नहीं हो रहा- होतीलाल, किसान

आलू की गड़ाई के लिए खेत में परेवट करने को बारिश की आवश्यकता है। बारिश न होने से आलू की गड़ाई का काम प्रभावित है। कोल्ड से बीज की निकासी भी रुक गई है। -रवि चंद्र , जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed