फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kartik Purnima: Three roadways buses will run from Babrala to Sisuna Danda fair.

कार्तिक पूर्णिमा : बबराला से सिसौना डांडा मेले के लिए चलेंगी तीन रोडवेज बसें

Mon, 27 Oct 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima: Three roadways buses will run from Babrala to Sisuna Danda fair.
चंदौसी(संभल)। गंगा स्नान के लिए सिसौना डांडा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन विभाग ने बड़ी राहत दी है। विभाग ने बबराला से सिसौना डांडा के बीच रोडवेज बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। शुरुआती चरण में तीन बसें इस रूट पर चलाई जा रही हैं। ताकि श्रद्धालुओं को मेले के दौरान आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन

रजपुरा क्षेत्र के सिसौना डांडा में हर साल गंगा स्नान का मेला आयोजित होता है। इसमें संभल, चंदौसी और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। दीपदान और गंगा स्नान के लिए आने वाले यात्रियों को अब सीधे रोडवेज बस की सुविधा का लाभ मिलेगा। विभाग ने बसों की दूरी के अनुसार किराया भी तय किया है।
विज्ञापन

एआरएम प्रेम सिंह ने बताया कि बबराला कस्बा से सिसौना डांडा के लिए तीन रोडवेज बस चलाई जाएगी। यदि इस रूट पर सवारियों की संख्या बढ़ी तो चंदौसी से भी सिसौना डांडा के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। मेले के दिनों में बसों के समय और संचालन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed