{"_id":"690e5b53557e34c6590505d9","slug":"karstani-of-personnel-show-dead-in-papers-living-pensioner-na-news-c-56-1-sali1016-139955-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कर्मियों की कारस्तानी, कागजों में मृत दर्शाए जिंदा पेंशनार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कर्मियों की कारस्तानी, कागजों में मृत दर्शाए जिंदा पेंशनार्थी
Sat, 08 Nov 2025 02:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के सत्यापन में गंभीर लापरवाही सामने आई है। कई लाभार्थियों ने समाज कल्याण कार्यालय पहुंचकर शिकायत की कि सत्यापन में कर्मियों ने उन्हें जीवित होते हुए भी मृत दर्शा दिया है, जिससे उनकी पेंशन रुक गई है। इस तरह के करीब आठ मामले विभागीय कार्यालय में अब तक आ चुके हैं। यह संख्या बढ़ भी सकती है।
प्रत्येक वित्तीय वर्ष के शुभारंभ में वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन कराया जाता है। इस दौरान मृतक व अपात्रों के नाम पात्रता सूची से हटाए जाते हैं। इसके बाद पात्र लाभार्थियों को पेंशन की किस्त जारी की जाती है। इस वित्तीय वर्ष के लिए हुए सत्यापन के दौरान कई पेंशनार्थियों को मृतक घोषित कर दिया है, जबकि वह लाभार्थी जीवित हैं। रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने इनकी पेंशन बंद कर दी है।
लाभार्थियों कहना है कि जब महीनों से पेंशन खाते में नहीं आई तो वे जानकारी करने विभागीय दफ्तर पहुंचे। यहां पता चला कि रिकॉर्ड में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। इस कारण न केवल उनकी पेंशन बंद हो गई, बल्कि उन्हें जीवित प्रमाणपत्र जारी कराने की प्रक्रिया का सामना करना पड़ रहा है। समाज कल्याण विभाग अधिकारी ने ऐसे मामले सामने आने के बाद सत्यापन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
-- --
केस नंबर-1
चार माह से नहीं आ रही पेंशन
ब्लॉक सिकंदराराऊ के गांव नाई नगला ताहर निवासी राजवीर सिंह ने शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी। पिछले करीब चार माह से उनके खाते में पेंशन आना बंद हो गई। जब पेंशन बंद हुई तो उन्होंने बैंक जाकर जानकारी की। पता चला कि पेंशन की धनराशि नहीं आ रही है। इसकी जानकारी विभाग से की तो पता चला कि सत्यापन के दौरान ग्राम विकास अधिकारी ने उन्हें मृत दर्शा दिया है, जबकि वह जिंदा हैं। अब पेंशन पाने के लिए वह कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।
-- -- --
केस नंबर 2--
पंचायत सचिव ने मृत दर्शा दिया
गांव कपसिया निवासी भगवती देवी ने प्रार्थना पत्र देते हुए कहा है कि करीब चार वर्षों से उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी। जून में पेंशन की किस्त नहीं आई तो वह बैंक में पहुंचीं। वहां ई-केवाईसी व अन्य प्रक्रिया पूरी कराई, फिर भी पेंशन नहीं आई। इसके बाद जब वह ब्लॉक कार्यालय पहुंचीं तो वहां से उन्हें विकास भवन भेज दिया गया। यहां पता चला कि उन्हें सत्यापन के दौरान पंचायत सचिव द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। यह सुनकर भगवती देवी के होश उड़ गए। उनका कहना है कि अब पेंशन चालू कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है, पता नहीं कब तक पेंशन शुरू हो पाएगी।
-- -- -
ब्लॉक व नगर निकायों के जरिये सत्यापन हुआ था। अब शिकायतों के बाद हम फिर से सत्यापन करा रहे हैं। जिन लाभार्थियों को सत्यापन में मृत दर्शाया गया है, उनकी पेंशन शुरू कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित पंचायत सचिवों पर कार्रवाई के लिए विभागाध्यक्षों को भी पत्र भेजे गए हैं।
-सरिता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी

केस नंबर 2