फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Karate players of the district won 22 medals including nine gold medals in Chhattisgarh

Noida News: जिले के कराटेबाजों ने छत्तीसगढ़ में जीते नौ स्वर्ण समेत 22 पदक

Thu, 21 Aug 2025 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Karate players of the district won 22 medals including nine gold medals in Chhattisgarh
रायपुर में हुई ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में दूसरे नंबर पर रही यूपी टीम ने जीते 24 गोल्ड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। जिले के कराटे खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में नौ स्वर्ण समेत 22 पदक जीते हैं। उन्होंने यूपी टीम से हिस्सा लिया था। इसमें प्रदेश 24 स्वर्ण पदक के साथ दूसरे नंबर पर रहा। पहले स्थान पर 28 स्वर्ण पदक के साथ मध्य प्रदेश की टीम रही। इसमें 28 राज्यों से एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।



छत्तीसगढ़ कराटे एसोसिएशन ने रायपुर में 16 से 21 अगस्त तक बालक व बालिका वर्ग में चैंपियनशिप का आयोजन किया। कोच शिवालक राज ने बताया कि इसमें लवली, मौसमी, रियान मितरा, आयुष भाटी, सर्वेश कुमार, तानिश, गौतम कुमार, विशेष नागर व निखिल ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

अक्षिति, अनु ठाकुर, पायल, पूजा, वंश नागर, संदीप कुमार ने रजत पदक हासिल किया। पावनी बेलानी, वैष्णवी सिंह, खुशी, चेतनया पाल, सुमित चौरसिया, सोनू कुमार ने कांस्य पदक जीता। टीम इवेंट में यूपी को ब्रॉन्ज मेडल मिला। ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन के महासचिव रजनीश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed