Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Karate Championship shifted from Noida to Meerut

Noida News: कराटे चैंपियनशिप नोएडा से मेरठ स्थानांतरित

Thu, 05 Nov 2026 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Karate Championship shifted from Noida to Meerut
फोटो --
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर में प्रस्तावित 10वीं रॉयल चैलेंजर कप ऑल इंडिया ट्रेडिशनल शॉटो-काई कराटे चैंपियनशिप अब मेरठ में आयोजित होगी। 15 नवंबर को एस्ट्रॉन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में होने वाली प्रतियोगिता में देशभर से करीब 500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें गौतमबुद्ध नगर के लगभग 100 खिलाड़ी शामिल होंगे।
आयोजक रेंशी अमित गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता पहले नोएडा स्टेडियम में प्रस्तावित थी, लेकिन प्रदूषण के कारण दिल्ली-एनसीआर में खेल गतिविधियों पर लगी रोक के बाद आयोजन स्थल बदलने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों के खिलाड़ी काता और कुमिते स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के सचिव अफजल खान ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों का चयन दोनों स्पर्धाओं के लिए किया गया है। टीम के कोच यथार्थ वशिष्ठ, विद्या भूषण कुमार, यशवर्द्धन और कपिल नगर होंगे। वहीं निकिता डागा, श्रुति मल्होत्रा और सुशांता टीम मैनेजर की जिम्मेदारी संभालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed