{"_id":"68f53d6cf6e565b9490b35dc","slug":"kalanaur-seemed-bathed-in-the-light-of-lamps-na-news-c-17-roh1019-748040-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दीपों की रोशनी में नहाया हुआ लगा कलानौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दीपों की रोशनी में नहाया हुआ लगा कलानौर
Mon, 20 Oct 2025 01:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
35...कलानौर में जगमगाता सती भाई साईं दास मंदिर। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
कलानौर। अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व दीपावली कलानौर खंड में पूरे उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में रौनक छाई रही। लोगों ने दिनभर मिठाइयां, दीये, सजावटी सामान, उपहार और नए कपड़े खरीदारे। दुकानों पर ग्राहकों की कतारें लगी।
शाम को घरों की छतें, दरवाजे और आंगन दीपों से जगमगा उठे। रंगोली और झालरों की चमक ने माहौल को और भी मनमोहक बना दिया। सति भाई साई दास मंदिर, सत जिन्दा कल्याणा आश्रम, लऊ वाला गुरूद्वारा, सत बाबा शाह डेरा, रविदास मंदिर, गुगा मन्दिर व संतोषी माता मंदिर में भी दीपावली पर विशेष आयोजन हुआ।
मुख्य बाजार स्थित प्राचीन मंदिरों में भव्य सजावट और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर परिषद और स्थानीय पार्षदों ने भी सड़कों और चौक-चौराहों पर विशेष लाइटिंग की व्यवस्था कराई। जगह-जगह रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से पूरा नगर आलोकित नजर आया।
विज्ञापन
महंत रामसुख दास महाराज ने नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। रात देर तक पटाखों की गूंज और दीपों की लौ से कलानौर सचमुच रोशनी में नहाया हुआ शहर प्रतीत हो रहा था।