फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kajal returns to the arena after two years, to try her luck at the All India University

Noida News: दो साल बाद अखाड़े में काजल, ऑल इंडिया विवि में लगाएंगी दांवपेच

Wed, 29 Oct 2025 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Kajal returns to the arena after two years, to try her luck at the All India University
कुश्ती प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा के धूम-मानिकपुर गांव की बेटी ने हासिल किया स्वर्ण पदक
विज्ञापन

नितेश कुमार



ग्रेटर नोएडा। करीब दो वर्ष पहले पैर में ऑपरेशन के कारण अखाड़े से दूर रहीं पहलवान कागज यादव ने वापसी कर ली है। वह ऑल इंडिया विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में दांवपेच लगाएंगी। उनका चयन ट्रायल में हुआ है। वह ग्वालियर स्थित डिप्लोमा ऑफ स्पोर्ट्स कोचिंग में कोच बनने की तैयारी भी कर रही हैं।
करीब दो वर्ष पहले पैर में लिगामेंट का ऑपरेशन होने की वजह से काजल को अखाड़े से दूर होना पड़ा था। ऑल इंडिया विवि प्रतियोगिता के लिए 28 अक्तूबर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) में हुई कुश्ती प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा के धूम-मानिकपुर गांव की काजल ने 59 किग्रा भार में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर उसका चयन विवि प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विवि प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


---------------

मिल रही बधाई
कोच रवि पहलवान ने बताया कि इससे पहले भी पहलवान ऑल इंडिया विवि और एक बार खेलो इंडिया विवि में जिले का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। जिला कुश्ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतपाल यादव, संरक्षक चतर सिंह, सहसचिव रंजीत पहलवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परीक्षित नागर आदि ने पहलवान को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

विरोध ने ही बनाया मजबूत

काजल ने बताया कि कुश्ती के गुर सीखने पर सगे-संबंधी ने कड़ा विरोध किया था। उन्होंने कहा है कि लड़की है तो लड़की की तरह रहना चाहिए। खेलना-कूदना लड़कों का काम है लेकिन माता-पिता व कोच ने काफी सहयोग किया। आज उसी का नतीजा है कि चोट के बाद वह एक बार फिर से अखाड़े में पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed