{"_id":"6abbdb0eaed1383bf00b68e8","slug":"kabaddi-semi-final-matches-will-take-place-noida-news-c-491-1-rgh1002-11000-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कबड्डी में होंगे सेमीफाइनल मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कबड्डी में होंगे सेमीफाइनल मुकाबले
विज्ञापन
फोटो
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर क्षेत्र के रन्हेरा स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। पहला सेमीफाइनल बाबा वैना और जेएमसी समकोला के बीच, जबकि दूसरा मुकाबला जनक भगवंतपुर और बॉबी मजूपुर की टीमों के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल में जीतने वाली टीमें फाइनल में ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी। श्री अद्भुत नागाबाबा कबड्डी टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष कौशल किशोर शर्मा ने बताया कि विजेता टीम को स्प्लेंडर बाइक और ट्रॉफी दी जाएगी। उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। बेस्ट रेफरी और बेस्ट प्लेयर को भी अतिरिक्त पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें प्रतिभा निखारने और बड़े मंच पर खेलने का अवसर मिलता है।