फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kabaddi players will practice in all weathers, tin shed will be installed in Malakpur Stadium.

Noida News: हर मौसम में अभ्यास करेंगे कबड्डी खिलाड़ी, मलकपुर स्टेडियम में लगेगा टीन शेड

Sat, 04 Apr 2026 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi players will practice in all weathers, tin shed will be installed in Malakpur Stadium.
- जिला खेल विभाग की पहल, बारिश-धूप से मिलेगी राहत; राज्य-राष्ट्रीय स्तर की तैयारी होगी आसान
विज्ञापन




नितेश कुमार



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के कबड्डी खिलाड़ियों को अब अभ्यास के लिए मौसम की मार नहीं झेलनी पड़ेगी। मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी मैदान पर टीन शेड लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह पहल जिला खेल विभाग की ओर से जिला विकास खेलकूद प्रोत्साहन समिति के सहयोग से की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को हर मौसम में अभ्यास की सुविधा मिल सकेगी।
सूरजपुर स्थित इस स्टेडियम में लंबे समय से कबड्डी खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, खुले मैदान के कारण उन्हें गर्मी, सर्दी और बारिश में अभ्यास करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार मौसम खराब होने से अभ्यास बाधित हो जाता था। खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, टीन शेड लगने के बाद खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिलेगी और वे नियमित रूप से अभ्यास कर सकेंगे। वर्तमान में करीब 22 खिलाड़ी यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिन्हें इस सुविधा से सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

डीएम की बैठक में लिया गया निर्णय-
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि यह निर्णय हाल ही में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया था और जल्द ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल अभ्यास सुचारु होगा, बल्कि स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी आसानी से किया जा सकेगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपने जिले में ही बेहतर मंच मिलेगा और वे बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी कर सकेंगे। कबड्डी मैदान पर टीन शेड लगने से अब खिलाड़ी बिना किसी रुकावट के कबड्डी का अभ्यास कर सकेंगे और जिला, राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीन शेड बनने से स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन आसानी से किया जा सकेगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपने ही जिले में बेहतर मंच मिलेगा। - डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed