फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kabaddi: Four players from the district selected in Meerut divisional team

कबड्डी : जिले के चार खिलाड़ी मेरठ मंडल टीम में चयनित

Fri, 10 Oct 2025 06:44 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 10 Oct 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi: Four players from the district selected in Meerut divisional team
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर में आयोजित हो रही प्रदेशीय सब-जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ी सचिन भाटी, जय करण, आदर्श और विनीत अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन मेरठ में आयोजित मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इसमें 18 मंडल समेत दो हॉस्टलों से 200 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 13 से 15 अक्टूबर तक नोएडा के भंगेल स्थित नोएडा एजुकेशनल अकादमी में प्रदेशीय सब-जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए शुक्रवार को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय ट्रायल के माध्यम से 14 सदस्यीय मंडलीय टीम का गठन किया गया। सभी चयनित खिलाड़ी मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेशीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed