फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Junior National Champion Yashika won gold medal in weightlifting

Noida News: भारोत्तोलन में जूनियर नेशनल चैंपियन याशिका ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 04 Jun 2023 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Junior National Champion Yashika won gold medal in weightlifting
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: फोटो---------------------------
विज्ञापन

भारोत्तोलन में जूनियर नेशनल चैंपियन याशिका ने जीता स्वर्ण पदक

-भारोत्तोलन के बालक वर्ग में गुरु काशी और बालिका वर्ग में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी बनी चैंपियन
-गौतमबुद्ध नगर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स समाप्त, कुल छह खेलों की मिली थी मेजबानी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में चल रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन जीबीयू में भारोत्तोलन की दो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जहां बालिका के 87 किग्रा वर्ग में जूनियर नेशनल चैंपियन याशिका ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि बालक वर्ग के 109 किग्रा भार में अश्विनी ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं बालिका वर्ग में सर्वाधिक पदक के साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और बालक वर्ग में गुरु काशी यूनिवर्सिटी चैंपियन बनी है।
विज्ञापन


जीबीयू में शनिवार सुबह भारोत्तोलन की पहली प्रतियोगिता बालिका 87 किग्रा भार वर्ग की प्रतियोगिता हुई। जहां महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की याशिका ने कुल 166 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। याशिका जूनियर नेशनल चैंपियन भी है। दूसरे नंबर पर बाबा अमरावती यूनिवर्सिटी की प्रीति प्रमोद देशमुख रही है। इस प्रतियोगिता में दो ही प्रतियोगी रहीं। उसके बाद बालक वर्ग के 109 किग्रा में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के अश्विनी ने स्वर्ण पदक जीता। अश्विनी ने कुल 299 किग्रा वजन उठाया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के दिलाबरदीप सिंह ने 293 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक जीता। कृष्णा यूनिवर्सिटी के गुगुलोथू राजा शेखर ने कांस्य पदक जीता। वहीं भारोत्तोलन प्रतियोगिता के बालक वर्ग की चैंपियन गुरु काशी यूनिवर्सिटी बनी। दूसरे नंबर पर तिरुवल्लुवर विश्वविद्यालय और तीसरे नंबर पर शिवाजी यूनिवर्सिटी रही। उधर बालिका वर्ग में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी चैंपियन बनी। आंध्र प्रदेश यूनिवर्सिटी दूसरे और गुरु काशी यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर रही। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ट्रॉफी व पदक देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में स्कूली बच्चों ने दी प्रस्तुति

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के समापन समारोह में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उसके बाद आयोजन को सफल बनाने वाले लोगों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पूरी टीम की सराहना की। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर कोमल पवार, उप जिला क्रीडा अधिकारी अनिता नागर के अलावा जीबीयू और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के ओवर ऑल चैंपियन
यूनिवर्सिटी का नाम स्वर्ण रजत कांस्य कुल पदक
पंजाब यूनिवर्सिटी 26 18 22 66
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी 21 26 18 65
जैन यूनिवर्सिटी 16 10 06 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed