{"_id":"66d5c3c190db33896a0d729d","slug":"junior-and-sub-junior-category-matches-also-delayed-due-to-incomplete-preparations-grnoida-news-c-23-1-vns1013-38893-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अधूरी तैयारियों के कारण जूनियर, सब जूनियर वर्ग के मुकाबलों में भी देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अधूरी तैयारियों के कारण जूनियर, सब जूनियर वर्ग के मुकाबलों में भी देरी
विज्ञापन
टैलेंट हंट बॉक्सिंग में यूपी के खिलाड़ियों का दबदबा, अगले राउंड में किया प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आरईसी ओपन टैलेंट हंट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जूनियर व सब जूनियर वर्ग के शुभारंभ में देरी होने के कारण सोमवार को रविवार के बचे हुए मुकाबले खेले गए। रविवार को जूनियर व सब जूनियर वर्ग (महिला) में केवल 17 ही मुकाबले हो पाए थे। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से करीब दो हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। समय पर तैयारियां न हो पाने के कारण नाप तौल व पंजीकरण करने की प्रक्रिया रविवार को देर शाम तक भी जारी रही।
टैलेंट हंट प्रतियोगिता में एलीट व यूथ वर्ग के मुकाबले खत्म होने के बाद रविवार को जूनियर व सब जूनियर वर्ग के लिए मुकाबले शुरू हुए। लेकिन, आयोजकों की लापरवाही और अधूरी तैयारियों के कारण एलीट व यूथ वर्ग के मुकाबलों के बाद अब जूनियर और सब जूनियर वर्ग के मुकाबलों में भी देरी हो रही है। रविवार को केवल 17 मुकाबले ही खेले जा सके और बाकी बचे हुए मुकाबले सोमवार को खेले गए। आयोजक यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार का कहना है कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले सात सितंबर तक पूरे करा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश के सुधांशु जायसवाल, विवेक पाल, आकाश राजपूत, अनमोल चौधरी, बबल प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं, अन्य राज्यों के जेशान, रजत, रौनक, कृष नेगी, बबल प्रताप सिंह, मुकुल, आदित्य कुमार ने जीत हासिल की। वहीं, महिला वर्ग में यूपी की खुशी, खुशी शर्मा, वैश्णवी, समरीन, दिव्यांशी सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। अन्य राज्यों की ख्याति पंवार, दीपिका, तन्वी, नैन्सी, खुशी रामयादी, पायल, माफी, राधिका, दीक्षा आदि ने जीत हासिल की।