फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Juha, a 100% differently-abled person, scored 76.6% in Intermediate.

Noida News: 100 प्रतिशत दिव्यांग जुहा ने इंटरमीडिएट में हासिल किए 76.6% अंक

Fri, 24 Apr 2026 02:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Juha, a 100% differently-abled person, scored 76.6% in Intermediate.
- दोनों हाथ और एक पैर नहीं है, सीएम और विधायक से भी हुई सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में रबूपुरा क्षेत्र के तिरथली गांव निवासी छात्रा जुहा राशिद ने 100 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद 76.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने 500 में 383 अंक हासिल किए हैं। छात्रा के दोनों हाथ और एक पैर नहीं है। जुहा की प्रतिभा देखते हुए पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सम्मानित कर चुके हैं।

जुहा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जुहा ने बताया कि परीक्षा के दौरान उन्हें राइटर (लेखक) की सहायता लेनी पड़ी। जिससे उन्हें अपने उत्तर लिखवाने में समय और अभिव्यक्ति की सीमाएं महसूस हुईं। उनका कहना है कि यदि वह स्वयं लिख पातीं तो उनके अंक और भी बेहतर हो सकते थे। इस सफलता का श्रेय जुहा ने अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और मार्गदर्शन किया। जुहा के पिता राशिद मंजूर किसान हैं। उनकी मां रिजवाना गृहणी हैं। माता-पिता मिलकर शिक्षा के लिए उसका उत्साह बढ़ाते हैं। जुहा घर में चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है।
विज्ञापन


पैरों की तीन उंगलियों से लिखती है छात्रा
छात्रा के पैरों की तीन उंगलियों के सहारे थोड़ा लिखती भी है। साथ ही कई कार्य भी करती हैं। पिता राशिद मंजूर ने बताया कि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए बहुत प्रोत्साहित किया है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यू-ट्यूब पर हैं पांच लाख से ज्यादा सबस्क्राइबर
जुहा सोशल मीडिया पर भी बहुत चर्चित है। उसके यू-ट्यूब पर 5.90 लाख सबस्क्राइबर हैं। इसके अलावा वह इंस्टाग्राम पर 2. 70 लाख फॉलोवर्स हैं।

कानून की पढ़ाई कर जज बनना चाहती है जुहा
जुहा राशिद अब आगे लॉ की पढ़ाई कर जज बनने का सपना देख रही हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल दिव्यांग छात्रों के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी साबित करती है कि मजबूत हौसले और मेहनत से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed