फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Judicial custody of builders accused in Yuvraj case extended

Noida News: युवराज मामले में आरोपी बिल्डरों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

Tue, 27 Jan 2026 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Judicial custody of builders accused in Yuvraj case extended
- लोटस ग्रीन के रवि बंसल, सचिन करनवाल की न्यायिक हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ाई, विवेचक को लगाई फटकार
विज्ञापन

- एमजेड विजटाउन बिल्डर कंपनी के निदेशक अभय कुमार की न्यायिक हिरासत 2 फरवरी तक बढ़ाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत मामले में मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने एमजेड विजटाउन बिल्डर कंपनी के निदेशक अभय कुमार की न्यायिक हिरासत 2 फरवरी तक बढ़ा दी है। वहीं, लोटस ग्रीन के रवि बंसल और सचिन करनवाल की न्यायिक हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ाई गई। सुनवाई के दौरान अदालत ने विवेचक को फटकार लगाते हुए अगली बार पूरी तैयारी के साथ पेश होने का निर्देश दिया।
लोटस ग्रीन बिल्डर के आरोपी पक्ष के अधिवक्ताओं ने दलील दी कि गिरफ्तार किए गए आरोपी न तो कंपनी के निदेशक हैं और न ही मुख्य कर्ताधर्ता। दोनों छोटे कर्मचारी (मुनीम) हैं जिन्हें पुलिस ने जल्दबाजी में जेल भेज दिया। कंपनी की ओर से अदालत को 500 पन्नों की रिपोर्ट भी दी गई है। इसके बावजूद पुलिस ने बिना पर्याप्त आधार के गिरफ्तारी की। अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि जीपीएस युक्त सैटेलाइट इमेज उपलब्ध कराई गई थी, जिसमें दिखाया गया कि 2021 में नाला टूटने के बाद से उसमें पानी भर रहा है। इस संबंध में पहले ही नोएडा प्राधिकरण को सूचना दी गई थी और मरम्मत के लिए फंड भी जारी हुआ था, लेकिन काम नहीं हुआ। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का भी पालन नहीं किया।
विज्ञापन

विवेचक बोला 500 पन्नों की रिपोर्ट पढ़ने का नहीं मिला समय
अदालत ने मौके पर मौजूद विवेचक से सवाल किए। विवेचक ने कहा कि 500 पन्नों की रिपोर्ट पढ़ने का समय नहीं मिल पाया, इसलिए कुछ और वक्त चाहिए। इस पर आरोपियों के अधिवक्ताओं ने विरोध किया। अदालत ने विवेचक को फटकार लगाते हुए कहा कि पिछली सुनवाई में ही पूरी तैयारी के साथ आने को कहा गया था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अदालत ने लोटस ग्रीन मामले की अगली सुनवाई 29 जनवरी तय की और दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ा दी। वहीं, एमजेड विजटाउन बिल्डर कंपनी के निदेशक अभय कुमार के अधिवक्ताओं ने भी गिरफ्तारी के दौरान नियमों का पालन न होने की दलील दी। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 2 फरवरी तय की और उनकी न्यायिक हिरासत छह दिन बढ़ा दी। अदालत ने आरोपियों की भूमिका स्पष्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डर कंपनी के खिलाफ कुर्की की तैयारी
इसी मामले में लोटस ग्रीन बिल्डर के मालिक निर्मल सिंह की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस अब बिल्डर कंपनी की संपत्ति के खिलाफ कुर्की की तैयारी कर रही है। पुलिस ने आरोपी बिल्डर के नजदीकी लोगों और सहयोगियों से पूछताछ की है। बिल्डर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड और बैंक खातों की जानकारी भी जुटाई गई है। अब तक निर्मल सिंह के अलावा मनोज कुमार, संजय कुमार और अचल वोहरा की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed