फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jr manager of the bank who cheated Rs 48 lakhs. Two arrested including

Noida News: 48 लाख की ठगी करने वाले बैंक के जू. मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2024 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 09:18 PM IST
विज्ञापन
Jr manager of the bank who cheated Rs 48 lakhs. Two arrested including
48 लाख की ठगी करने वाले बैंक के जू. मैनेजर समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन


- साइबर क्राइम थाना पुलिस ने की कार्रवाई, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 48.50 लाख की ठगी करने वाले एक्सिस बैंक के जूनियर मैनेजर समेत दो जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जूनियर मैनेजर ने फर्जी खाता खोलने में साइबर जालसाजों की मदद की थी। इनके पास से मोबाइल बरामद किए गए हैं। साथ ही इनके खातों में 3.25 लाख रुपये फ्रीज कराए गए हैं। साइबर क्राइम की टीम गिरोह में शामिल मास्टरमाइंड व अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफार्म बनाकर साइबर जालसाजों ने कुछ दिन पहले नोएडा के एक शख्स से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 48.50 लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में नोएडा के साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। अब साइबर क्राइम की टीम ने बुधवार को सेक्टर-41 से जौनपुर निवासी ऋषभ मिश्रा और औरैया निवासी धीरज पोरवाल को गिरफ्तार कर लिया है। राकेश मिश्रा सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार के एक्सिस बैंक में जूनियर मैनेजर के पद पर काम कर रहा है। उसने जयपुर से बीसीए किया है। वहीं, आरोपी धीरज पोरवाल फर्जी फर्म धारक है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों जालसाज अपने गिरोह के सदस्यों के साथ फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से धोखाधड़ी करते हैं और फर्जी फर्मो के नाम से खोले गए खातों में धोखाधड़ी की रकम ट्रांसफर कराते हैं। इसके लिए इनलोगों को कमीशन मिलता है। इन गिरफ्तार आरोपियों ने इस ठगी में शामिल आरके ट्रेडर्स व अन्य फर्मो के खातों को खोलने के लिए अपने आप को व्यापारी बताकर न्यू अशोक नगर दिल्ली में पोरवाल ट्रेडर्स के नाम पर रेंट एग्रीमेन्ट तैयार कर दुकान किराये पर ली थी। इस दुकान के पते पर विभिन्न फर्मो के बैनर व मोहर तैयार कराकर विभिन्न बैंको में फर्जी फर्मो के नाम पर खाता खोले गए थे। इन खातों में सरइबर ठगी की रकम को ट्रांसफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed