फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   JP's flat buyers reached Noida Authority asking for OC

Noida News: जेपी के फ्लैट खरीदार ओसी मांगने नोएडा प्राधिकरण पहुंचे

Wed, 20 May 2026 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
JP's flat buyers reached Noida Authority asking for OC
जेपी कॉसमॉस और केंसिंग्टन बुलेवर्ड के खरीदार एसीईओ से मिले
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण में बुधवार को जेपी कॉसमॉस सेक्टर-134 और केंसिंग्टन बुलेवर्ड सेक्टर-131 के फ्लैट खरीदार अधिभोग प्रमाणपत्र (ओसी) मांगने के लिए पहुंचे। फ्लैट खरीदारों ने कहा कि जेपी की परियोजनाओं को देख रही एजेंसी सुरक्षा की तरफ से जुलाई और दिसंबर-2025 में दोनों ही परियोजनाओं में ओसी के लिए आवेदन किया गया था। लेकिन अब तक आवेदन का निस्तारण नोएडा प्राधिकरण में नहीं हुआ। इसलिए फ्लैट में कब्जा नहीं मिल पा रहा है।

कॉसमॉस होमबायर्स के प्रतिनिधि प्राणेश सिन्हा ने यह पक्ष एसीईओ सतीश पाल के सामने रखा। एसीईओ ने फ्लैट खरीदारों की समस्याएं सुनीं और प्राधिकरण स्तर पर प्रक्रिया की जानकारी ली। एसीईओ ने बताया कि ओसी के लिए आवेदन बिल्डर की तरफ से किया गया था। कुछ आपत्तियां थीं जो बिल्डर को वापस भिजवाई गई थीं। नियोजन विभाग को यह निर्देश दिया गया है कि बिल्डर से संपर्क कर आपत्तियों का निस्तारण करवाए। आपत्तियों का निस्तारण हो जाने पर ओसी जारी करवा दिया जाएगा। कॉसमॉस होमबायर्स के प्रतिनिधि प्राणेश सिन्हा ने बताया कि कॉसमॉस के 12 टावर का ओसी अभी नहीं हुआ है। इनके फ्लैट खरीदार लंबे समय से अपना फ्लैट मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed