{"_id":"6afb12c7a94b0901e00319d0","slug":"jm-orchid-society-receives-fire-noc-after-eight-years-noida-news-c-1-noi1095-4940524-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आठ साल बाद जेएम ऑर्किड सोसाइटी को मिली फायर एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आठ साल बाद जेएम ऑर्किड सोसाइटी को मिली फायर एनओसी
विज्ञापन
फोटो
-अग्निशमन विभाग के मानकों पर सोसाइटी खरी उतरी, प्रमाण पत्र से परिवारों ने राहत की सांस ली
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 76 स्थित जेएम ऑर्किड सोसाइटी के 684 परिवारों के लिए आठ वर्ष के लंबे अंतराल के बाद आग से सुरक्षा मिलने की उम्मीद बन गई है। सोसाइटी में आठ साल बाद अग्निशमन विभाग से अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र (फायर एनओसी) मिल गया है। अग्निशमन विभाग के मानकों पर सोसाइटी खरी उतरी है। यह प्रमाण पत्र के मिलने से सोसाइटी में रहने वाले सैकड़ों परिवारों ने राहत की सांस ली है।
सोसाइटी के एओए अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने बताया कि सोसाइटी की अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) की ओर से वर्ष की शुरुआत में ही अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया था। इसके तहत पूरे अग्निशमन तंत्र में अग्नि पंप, पाइपलाइन, हाइड्रेंट, होज रील, अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) और चेतावनी अलार्म प्रणाली से लेकर छत पर लगे उपकरण तक शामिल हैं। इन सभी को नए सिरे से सुधारा और अद्यतन किया गया। कार्य पूरा होने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने कई चरणों में निरीक्षण किया और विभाग की ओर से दिए गए सभी तकनीकी सुझावों को शत-प्रतिशत पूरा करने के बाद यह प्रमाण पत्र जारी किया गया। अभियान को सफल बनाने में एओए पदाधिकारियों और अग्नि समिति की अहम भूमिका रही।
विभाग के साथ एओए ने बनाया समन्वय :
एओए उपाध्यक्ष सचिन सिंह ने इस कार्य की पूरी योजना तैयार कर हर चरण की स्वयं निगरानी की, जबकि अग्नि समिति के प्रमुख मोहित नंदा की देखरेख में स्थल पर सभी उपकरणों की मरम्मत और परीक्षण का कार्य पूरा हुआ। इसके अलावा अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा के विभाग के साथ समन्वय, सचिव हरेंद्र सिंह की व्यवस्था, सह-सचिव रणविजय कुमार के सक्रिय सहयोग और कोषाध्यक्ष गगनदीप कौर के समय पर वित्तीय प्रबंधन से यह लक्ष्य हासिल हो सका।
विज्ञापन
ये प्रमाण पत्र केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि सोसाइटी में रहने वाले 684 परिवारों की सुरक्षा का भरोसा है। टीम के सामूहिक प्रयास और विभाग के सहयोग से आठ साल पुराना यह लंबित कार्य पूरा हो सका है।
- अमित कुमार शर्मा, अध्यक्ष, एओए