फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   JJP leader accuses food supply department

Noida News: जजपा के नेता ने खाद्य आपूर्ति विभाग पर लगाए आरोप

Wed, 07 May 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
JJP leader accuses food supply department
तावडू। जननायक जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा (गुरुग्राम) के अध्यक्ष अख्तर अली ने खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए हरियाणा सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर को पत्र लिखा है।जिसमें क्षेत्र में राशन डिपो होल्डरों की समस्याओं और विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर अख्तर अली ने सरकार से पारदर्शिता की मांग की है। आरोप लगाया है कि डिपो होल्डरों पर आए दिन नए-नए नियम थोपे जाते हैं और महीनों तक उनका कमीशन नहीं दिया जाता है।10 प्रतिशत कमीशन अधिकारियों को देने पर ही राशन की आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा, जूट के बोरे के वजन के बराबर अनाज भी डिपो होल्डरों को नहीं मिलता है। उन्होंने बताया कि मंत्री को पत्र लिख विभाग में पारदर्शिता और डिपो होल्डरों के साथ हो रहे अन्याय को खत्म करने की मांग की है। वहीं जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के. के. गोयल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि कमीशन में देरी राज्य स्तरीय प्रक्रिया के कारण होती है और संपूर्ण राशि सीधे डिपो होल्डरों के खातों में जमा की जाती है। विभाग खुद राशन पहुंचाता है, किसी से अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाता। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed