फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   JJP ended the contractual practice

जजपा ने ठेकेदारी प्रथा को किया समाप्त

Sun, 29 Aug 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
JJP ended the contractual practice
JJP ended the contractual practice
नगीना। अटेरना गांव में रविवार को आयोजित सदस्यता अभियान में फिरोजपुर झिरका जननायक जनता पार्टी (जजपा) के हलका अध्यक्ष जान मोहम्मद ठेकेदार ने कहा कि मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश से ठेकेदारी प्रथा को खत्म किया है। सरकारी नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया है। पिछली सरकारें नौजवानों के हक पर डाका डाल रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नौजवानों को हक दिलाने के लिए जननायक जनता पार्टी ने कमर कसी है। वोट लेते समय जनता के जितने वायदे दुष्यंत चौटाला ने किए थे, उन्हें धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है। आज नौजवानों को बगैर पर्ची के सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। पहले गरीब परिवारों के बच्चों को नौकरी नहीं मिलती थी। अब उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर झिरका हलका में 500 सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जा रही है। इसके बाद बूथ लेवल पर पांच सदस्यों की टीम बनाई जाएगी, जो आने वाले विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के अलावा आवाम को पार्टी से जोड़ने का काम करेगी। इस मौके पर पूर्व हल्का अध्यक्ष समसूद्दीन गुमल, समीम नंबरदार अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed