{"_id":"5f887e128ebc3e9bd17d8fd1","slug":"jjp-district-president-listened-to-the-problems-of-farmers-in-mandi-mewat-news-noi542728819","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजपा जिलाध्यक्ष ने मंडी में सुनीं किसानों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजपा जिलाध्यक्ष ने मंडी में सुनीं किसानों की समस्याएं
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
तावडू अनाज मंडी में समस्याएं सुनते जजपा जिला अध्यक्ष ऋषिराज राणा।
- फोटो : Mewat
Link Copied
जजपा जिलाध्यक्ष ने मंडी में सुनीं किसानों की समस्याएं
विज्ञापन
तावडू। जननायक जनता पार्टी के गुरुग्राम जिलाध्यक्ष ऋषिराज राणा बृहस्पतिवार को तावडू नई अनाज मंडी पहुंचे। वह मंडी अधिकारियों और किसानों से रूबरू हुए। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनते हुए उनका जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
ऋषिराज राणा ने बताया कि किसानों को फसल बेचने में आ रही परेशानियों को जानने के लिए वह पार्टी हाईकमान के आदेश पर मंडियों का दौरा कर रहे हैं। नूंह में कम संख्या में किसानों को मंडी बुलाए जाने की समस्या मुख्य रूप से सामने आई है। इस पर उन्होंने कहा कि कोविड-19 को देखते फिलहाल मंडी में प्रतिदिन सीमित संख्या में किसानों को बुलाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष इस मामले को रखा जा चुका है, जल्द प्रतिदिन के हिसाब से किसानों की संख्या बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। उन्होंने बताया कि मंडियों में किसानों के खानपान की भी उचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि 7 अक्तूबर तक जिन किसानों ने सरकारी दामों पर फसल बेची थी उन्हें भुगतान किया जा चुका है। किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल रहा है इससे वे खुश हैं। इस दौरान जजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक जैलदार, गुरुग्राम जिला वरिष्ठ उपप्रधान अख्तर अली, हल्का अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग नरेश बांगड़, महासचिव दीपक धारीवाल, हल्का उपाध्यक्ष श्यामलाल, जोधा सिंह, सनी कटारिया, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।