{"_id":"676eadc0e8573438680d7a84","slug":"jitendra-of-baghpat-who-set-himself-on-fire-near-parliament-dies-noida-news-c-340-1-del1004-73740-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संसद के पास खुद को आग लगाने वाले बागपत के जितेंद्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संसद के पास खुद को आग लगाने वाले बागपत के जितेंद्र की मौत
विज्ञापन
95 फीसदी झुलस गया था, आरएमएल के बर्न वार्ड में चल रहा था इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नए संसद भवन के पास खुद को आग लगाने वाले बागपत निवासी जितेंद्र (26) की शुक्रवार को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जितेंद्र ने बुधवार को आत्मदाह करने की कोशिश की थी। उसे अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, बागपत में घर के कुछ लोगों से विवाद के कारण जितेंद्र ने यह कदम उठाया था। उसके परिवार पर गांव के लोगों से मारपीट के दो मामले दर्ज हैं, जिससे वह परेशान था। पोस्टमार्टम के बाद जितेंद्र का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। अस्पताल के प्रोफेसर डॉ. पुलिन गुप्ता ने बताया कि जितेंद्र 95 फीसदी तक जल गया था। उसे गंभीर और गहरे गहरे घाव हो गए थे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।