{"_id":"690cf0014d0b4cc0e3053fe7","slug":"jewelry-stolen-from-teachers-locked-house-na-news-c-244-1-pnp1001-146712-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शिक्षिका के बंद मकान का ताला तोड़ गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शिक्षिका के बंद मकान का ताला तोड़ गहने चोरी
Fri, 07 Nov 2025 12:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
समालखा। मच्छरौली गांव में एक शिक्षिका के बंद मकान का ताला तोड़कर सोने और चांदी के गहने चोरी कर लिए। एफएसएल की टीम ने नमूने उठाए हैं। समालखा थाना की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हवा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बड़े बेटे अनिल की पत्नी बिहार के सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। बेटा घर पर ताला लगाकर पत्नी के पास बिहार गया था। तभी चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया। उन्हें 5 नवंबर को चोरी होने का पता चला। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। एफएसएल की टीम वीरवार को मकान पर पहुंची और नमूने उठाए। उन्होंने बताया कि चोर सोने के दो ओम, तीन अंगूठी, तीन जोड़ी बाली और चांदी की दो पाजेब, एक हथफुल, एक अंगूठी, एक गले का सेट, बच्चों के चार कड़े व पांच घड़ी ले गए। समालखा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि शिकायत के आधार पर चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन