फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jewellery and laptop stolen from home

Noida News: घर से जूलरी और लैपटॉप चोरी

Sat, 01 Nov 2025 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and laptop stolen from home
ग्रेटर नोएडा। अल्फा-2 पॉकेट-1 में मकान से सोने-चांदी के गहने और लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी हो गया। शिकायत पर बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना 12 से 15 अप्रैल के बीच की है। पीड़िता निमिता पांडे ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की गई। उनके अनुसार घर के अंदर का ताला खराब होने के कारण उन्होंने मरम्मत के लिए कमरे की चाबी मकान मालकिन रश्मि सिन्हा को दी थी। 14 अप्रैल को मकान मालकिन का फोन आया कि कमरे का दरवाजा खुला है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। निमिता ने बताया कि सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमके, पायल, कंगन, पेन ड्राइव, लैपटॉप और दो कलाई घड़ियां चोरी हुई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed