{"_id":"5f7622968ebc3e9ba75c9546","slug":"jeweller-shot-at-his-own-shop-grnoida-news-noi539854096","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने ज्वेलर को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने ज्वेलर को मारी गोली
विज्ञापन
दादरी। छपरौला में दिनदहाड़े लूट का विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलर को गोली मार कर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए लोगों के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। हाथ में गोली लगने से घायल ज्वेलर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के मानसरोवर कॉलोनी निवासी सनी वर्मा की बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छपरौला में शिवा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे दो बाइक पर सवार पांच बदमाश वहां पहुंचे। तीन बदमाश दुकान में घुस गए जबकि दो बाहर खड़े हो गए। बदमाशों ने सनी से सोने की अंगूठी दिखाने को कहा। जैसे ही ज्वेलर ने अंगूठी दिखाना शुरू किया बदमाशों ने लूट शुरू कर दी। लूट का विरोध करते हुए ज्वेलर बदमाशों से भिड़ गया। शोर मचाने पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली सनी के हाथ में लगी है।
शोर और गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जुट गए। लूट में असफल होने पर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ज्वेलर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बादलपुर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक बदमाश दुकान से कुछ नहीं ले जा सके। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।