{"_id":"64076ea913667e3f30097066","slug":"jewelery-and-cash-worth-eight-lakhs-stolen-from-businessman-s-house-in-broad-daylight-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: दिनदहाड़े व्यापारी के घर से आठ लाख के आभूषण और नकदी चोरी, तीन चोरों ने की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: दिनदहाड़े व्यापारी के घर से आठ लाख के आभूषण और नकदी चोरी, तीन चोरों ने की वारदात
Tue, 07 Mar 2023 10:34 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:34 PM IST
सार
बीटा-एक सेक्टर में व्यापारी सुमित किराए के मकान में रहते हैं। पास में उनका मकान बन रहा है। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे सुमित परिजन के साथ निर्माणाधीन मकान का कार्य देखने गए थे। तभी तीन बदमाश उनके किराए के घर में घुसे और तीन लाख रुपये और पांच लाख के आभूषण चोरी कर लिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के बीटा-सेक्टर के ए ब्लॉक में रहने वाले स्प्रे व्यापारी के घर में दिनदहाड़े घुसकर तीन बदमाशों ने तीन लाख रुपये और पांच लाख के गहने चोरी कर लिए। वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों का पीड़ित कारोबारी सुमित चौहान ने पीछा किया, लेकिन पकड़ने में नाकाम रहे। बदमाशों की फुटेज सेक्टर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन
बीटा-एक सेक्टर में व्यापारी सुमित किराए के मकान में रहते हैं। पास में उनका मकान बन रहा है। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे सुमित परिजन के साथ निर्माणाधीन मकान का कार्य देखने गए थे। तभी तीन बदमाश उनके किराए के घर में घुसे और तीन लाख रुपये और पांच लाख के आभूषण चोरी कर लिए। अजनबियों को बाहर निकलता देख पड़ोसी ने सुमित को सूचना दी। घर लौटते वक्त सुमित को तीनों को देख लेते हैं। अपने को फंसता देख आरोपी सामने पार्क में घुस जाते हैं और पार्क से तीनों चोर अलग-अलग रास्ते पर भागते हैं। सुमित उनका पीछा करते हैं, लेकिन नाकाम रहे।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही चलाई थी योजना
होली मनाने के लिए पैतृक गांव जाने के दौरान घरों को चोरी की घटना से बचाने के लिए पुलिस ने योजना बनाई थी। पुलिस ने इसके लिए प्लान ए और बी तैयार किए थे। प्लान ए के तहत पुलिस सेक्टर व सोसाइटी के आसपास तड़के और देर रात गश्त करेगी। प्लान बी के तहत पुलिस ने सोसाइटी व सेक्टर के पदाधिकारियों को सूचित किया गया कि केवल सीसीटीवी कैमरे चालू होने वाले गेट से ही अगले चार दिन प्रवेश व निकास हो। इसके बाद भी चोरों ने पुलिस को चुनौती दे दी है।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। तीनों की पहचान करने की कोशिश जारी है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - अशोक कुमार, एडिशनल डीसीपी ग्रेनो