फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   JE suspended on complaint of power cut and negligence

Noida News: बिजली कटौती की शिकायत और लापरवाही पर जेई निलंबित

Sat, 22 Jun 2024 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
JE suspended on complaint of power cut and negligence
बिजली कटौती की शिकायत और लापरवाही पर जेई निलंबित
विज्ञापन

-10 घंटे से अधिक समय तक लगातार कटौती पर कार्रवाई, खंड-5 में तैनात बाबू पर भी गिरी गाज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-71 में दस घंटे से अधिक बिजली कटौती की शिकायत पर जेई को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, काम में लापरवाही बरतने के आरोप में बाबू पर भी निलंबन की गाज गिरी है। मामले में जांच के लिए अधीक्षण अभियंता ने कमेटी का गठन किया है।
खंड एक के सेक्टर-52 एसडीओ कार्यालय के तहत सेवन एक्स की सोसाइटी और सेक्टर की आपूर्ति व्यवस्था को देखते की जिम्मेदारी जेई प्रदीप कुमार पर थी। इसमें सेक्टर-71, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78 व सेक्टर-79 आते हैं। जेई प्रदीप कुमार की देखरेख में सेक्टर-72 और 79 बिजली उपकेंद्र भी आते हैं। कुछ दिन पूर्व सेक्टर-71 की बिजली की लाइन में रात साढ़े तीन बजे फॉल्ट हो गया। इससे पूरे सेक्टर की सप्लाई बाधित हो गई। दूसरे दिन दोपहर तक सप्लाई सामान्य हो सकी, लेकिन सेक्टर-52 बिजली उपकेंद्र में दिक्कत आ गई। इस वजह से फिर सेक्टर-71 की आपूर्ति बाधित हो गई। सेक्टर-71 की करीब 10 से 12 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। कार्य में लापरवाही बरतने पर विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार वैश्य ने जेई प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही खंड पांच में अटैच कर दिया। इसके साथ जेई के खिलाफ जांच के लिए कमेटी भी गठित की गई है। वहीं, डिविजन पंचम में कार्यालय सहायक पंकज उपाध्याय पर भी काम में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है। उपभोक्ता की शिकायत पर बाबू को निलंबित किया गया है और सर्किल एक कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। अस्थाई कनेक्शन जारी करने से लेकर मीटर की बिलिंग और रिचार्ज समेत कार्यों में लापरवाही की शिकायत पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही बरतने और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर गंभीरता से कार्य नहीं करने की शिकायत मिल रही थी। बाबू की मनमानी की शिकायत उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के एमडी से शिकायत की थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव कुमार वैश्य, अधीक्षण अभियंता नोएडा प्रथम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed