{"_id":"68c3397496ffe294020656a6","slug":"janakpuri-festival-made-a-record-in-kamla-nagar-na-news-c-25-1-mbd1042-865675-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कमला नगर में जनकपुरी महोत्सव ने बनाया रिकाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कमला नगर में जनकपुरी महोत्सव ने बनाया रिकाॅर्ड
Fri, 12 Sep 2025 02:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
आगरा। कमला नगर का यह सौभाग्य है कि यहां छठवीं बार जनकपुरी महोत्सव आयोजित हो रहा है। यह एक रिकाॅर्ड भी है, क्योंकि अभी तक किसी भी क्षेत्र छह बार यह महोत्सव नहीं हुआ है। कई स्थानों पर तो एक बार ही यह आयोजन होकर रह गया।
छह में से चार बार के आयोजनों में नवीन जैन (राज्यसभा सांसद) अध्यक्ष बने, जो इस बार महोत्सव में मुख्य संरक्षक की भूमिका में हैं। एक ही पदाधिकारी का चार बार अध्यक्ष बनना भी एक रिकाॅर्ड है।
कमला नगर के सभी जनक महल पुरुषोत्तम टेंट हाउस के अजय कुमार गोयल अज्जू भाई ने बनाए थे। उनके निधन के बाद इस बार यह जिम्मेदारी उनके बेटे सचिन गोयल निभा रहे हैं। पहली बार सन 1990 में कमला नगर में जनकपुरी सजी थी तब वीरेंद्र सिंह परमार राजा जनक और अध्यक्ष विधायक सत्यप्रकाश विकल थे। शिवम पार्क में जनक महल सजाया गया था।
विज्ञापन
दूसरी बार यह आयोजन 1999 में हुआ जिसमें श्रीराम प्रकाश गर्ग राजा जनक बने तब नवीन जैन पहली बार अध्यक्ष बने थे। एफ ब्लाॅक के जनक पार्क में जनक महल सजा था। उस समय तक इस पार्क का नाम मल्होत्रा पार्क था।
तीसरी बार वर्ष 2004 में हुए इस आयोजन में राजा जनक लक्ष्मणदास कंसल बनाए गए। नवीन जैन दूसरी बार अध्यक्ष बने। शिवम पार्क में जनक महल सजाया गया था।
चौथी बार यह आयोजन 2008 में हुआ। तब कैलाशचंद अग्रवाल राजा जनक और अध्यक्ष नवीन जैन थे। तब भी शिवम पार्क में जनक महल सजाया गया था।
पांचवी बार जनकपुरी महोत्सव 2013 में हुआ, जिसमें ई.सुबोधचंद गर्ग राजा जनक और अध्यक्ष नवीन जैन थे। शिवम पार्क में जनक महल सजा था।
अब छठवीं बार कमला नगर में जनकपुरी महोत्सव हो रहा है। राजेश अग्रवाल (रसोई रत्न) राजा जनक की भूमिका में हैं तो अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल। जनक महल 5वीं बार शिवम पार्क में ही सजाया जा रहा है।