{"_id":"68dd7419387c57049109e375","slug":"jammu-kashmir-news-na-news-c-264-1-sr31001-106795-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्रीनगर डीसी ने परिमपोरा फ्रूट मंडी का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्रीनगर डीसी ने परिमपोरा फ्रूट मंडी का किया दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। श्रीनगर के उपायुक्त (डीसी) अक्षय लब्रू ने परिमपोरा फ्रूट मंडी का दौरा किया और मंडी के सदस्यों के साथ एक संवाद सत्र आयोजित कर प्रमुख मुद्दों और विकास संबंधी जरूरतों पर चर्चा की। संवाद सत्र के दौरान, मंडी के सदस्यों ने कई मांगें और सुझाव प्रस्तुत किए, जिनमें एक समर्पित ट्रक टर्मिनल की स्थापना, प्रभावी कचरा निपटान तंत्र, और मंडी तक जाने वाली संपर्क सड़कों और लिंक रोड के उन्नयन सहित अन्य मुद्दे शामिल थे।
डीसी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी), आरएंडबी, एसडीएम वेस्ट और अन्य विभागों के अधिकारियों को इन मुद्दों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने और समयबद्ध तरीके से उनका समाधान करने का निर्देश दिया। बैठक के बाद, डीसी ने मंडी का व्यापक निरीक्षण किया और आरएंडबी विभाग द्वारा किए जा रहे मैकडमाइजेशन कार्य का जायजा लिया। डीसी को सूचित किया गया कि नाबार्ड के तहत परिमपोरा फ्रूट मंडी के उन्नयन कार्य शुरू किए गए हैं, जिसमें आंतरिक सड़कों, पार्किंग स्थल, ब्लॉक पैच, बाहरी परिधीय सड़कों, और नीलामी शेड के निर्माण आदि शामिल हैं।