फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   jammu kashmir news

Noida News: रियासी में एसएसपी ने लोगों की समस्याए सुनीं

Sat, 29 Nov 2025 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
चसाना में लोगों साथ बैठक करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : reasi news
रियासी। पुलिस व पब्लिक में बेहतरीन रिश्ते बनाने के लिए जिले के दूरदराज इलाके चसाना में एक बैठक हुई। एसएसपी परमवीर सिंह ने बैठक की अध्यक्षता कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त एसपी इफ्तिखार अहमद, एसडीपीओ माहौर पारुल भारद्वाज, एसएचओ रवींद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में देश विरोधी तत्वों के साथ निपटने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। इसके अलावा लोगों से कहा गया कि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध देखे जाने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। बताया कि पाकिस्तान में बैठे कई हैंडलर्स इंस्टाग्राम टेलीग्राम व सोशल मीडिया के अन्य एप्स के जरिए युवाओं को बरगलाने की कोशिश में हैं, जिससे बचना जरूरी है। अधिकारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह उनकी समस्याओं को जिला प्रशासन के पास पहुंचाएंगे, जहां तक संभव होगा उन्हें हल किया जाएगा। एसएसपी ने विलेज डिफेंस ग्रुप के सदस्यों के साथ भी मुलाकात की। कहा कि उनकी मुस्तैदी से ही क्षेत्र में सुरक्षा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed