फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   jammed on 130 meter road, demanding action and compensation

130 मीटर रोड पर शव रख लगाया जाम, कार्रवाई और मुआवजे की मांग

Tue, 15 Sep 2020 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
jammed on 130 meter road, demanding action and compensation
जाम खुलवाने का प्रयास करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Grnoida
130 मीटर रोड पर शव रख लगाया जाम, कार्रवाई और मुआवजे की मांग
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थानाक्षेत्र में रविवार रात स्कोर्पियो की टक्कर से ड्यूटी कर लौट रहे सैनी सुनपुरा गांव निवासी रोहित की मौत हो गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई के साथ मुआवजे की भी मांग करते हुए 130 मोटर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस अधिकारियों के समझाने और कड़ी कार्रवाई के साथ मुआवजे के आश्वासन पर यातायात सामान्य हो सका।

सैनी सुनपुरा निवासी विकास नागर ने बताया कि रोहित पुत्र जयचंद इनवर्टर बैटरी बनाने वाली एक कंपनी में नौकरी करता था। रविवार रात वह ड्यूटी बाइक से घर आ रहा था। इसी दौरान डी पार्क चौकी के पास एक स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। रोहित ने हेलमेट लगाया था, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में रोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पीछा करने के बाद भी पीसीआर सवार पुलिसकर्मी न आरोपियों को पकड़ पाए और न ही स्कॉर्पियो का नंबर नोट किया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने सैनी गांव के पास 130 मीटर रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने लापरवाह पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि रोहित का ढाई साल पहले विवाह हुआ था। एक डेढ़ साल का बच्च है और उसकी पत्नी गर्भवती है। सूचना पर एडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल, थाना पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों का आश्वासन दिया कि टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज से स्कॉर्पियो व चालक का पता लगा लिया जाएगा। वहीं, प्रशासन के माध्यम से आर्थिक मदद दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed