फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jamia Millia Islamia is a grand confluence of cultural and educational unity.

Noida News: जामिया में सांस्कृतिक, शैक्षिक एकता का भव्य संगम

Fri, 31 Oct 2025 09:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Jamia Millia Islamia is a grand confluence of cultural and educational unity.
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 105वें स्थापना दिवस को लेकर तालीमी मेला 2025 जारी है। शुक्रवार को संस्कृति, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। उत्सव के तीसरे दिन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजन किया गया। वहीं शाम को पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मोहम्मद हुसैन की गजल प्रस्तुति ने समा बांधा। फिर कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। शैक्षिक अध्ययन विभाग की ओर से आयोजित पूर्वोत्तर भारत के जीवंत नृत्य प्रदर्शनों ने क्षेत्र की समृद्ध विरासत का जश्न मनाया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. आसिफ ने कहा कि इस मेले ने जामिया की बौद्धिक जीवंतता और सांस्कृतिक विविधता को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed