फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jam imposed on the information of the murder of the missing student

लापता छात्र की हत्या की सूचना पर लगाया जाम

Wed, 02 Mar 2022 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Jam imposed on the information of the murder of the missing student
छात्र रोबिन सिंह का फाइल फोटो - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। पाली गांव से 27 फरवरी को संदिग्ध हालात में लापता छात्र की हत्या की सूचना पर मंगलवार को परिजन व ग्रामीणों ने बुलंदशहर-गाजियाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और धरना देकर बैठ गए। डेढ़ घंटे तक लगे जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नहर में दनकौर तक जाल डालकर शव की तलाश में जुटी है। पुलिस व परिजनों को जानकारी मिली है कि गांव की एक विवाहिता के दो भाइयों ने प्रेम प्रसंग के शक में छात्र की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी मामले में हत्या का केस दर्ज नहीं किया गया है और न ही कोई गिरफ्तारी की गई है। जांच में पता चला है कि रोबिन की अंतिम बात विवाहित से हुई है।
विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पाली गांव निवासी पोस्टमैन मगन सिंह का बेटा बीए एलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र रोबिन सिंह (23) 27 फरवरी को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों और पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि रोबिन सिंह की हत्या कर शव कोट गांव की नहर में फेंक दिया गया है। आरोप है कि गांव निवासी एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग के शक में रोबिन की उसके दो भाइयों ने हत्या की है। महिला का एक साल पहले विवाह हो गया था, हालांकि फिलहाल वह गांव आई हुई है। उधर, रोबिन का परिजनों ने विवाह तय कर दिया था। उसकी बरात 18 अप्रैल के खेड़ी गांव जानी थी। परिजन रोबिन के विवाह की तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच उसने लापता होने और हत्या की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिजन व ग्रामीण एकत्रित होकर कोट गांव के पास राजमार्ग पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने यहां जाम लगा दिया और रोबिन की बरामदगी को लेकर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन

तीन किमी लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी
कोट गांव के पास दोपहर ढाई बजे से लेकर शाम चार बजे तक ग्रामीणों ने जाम लगाया। इसके चलते दोनों ओर तीन किमी लंबे जाम में वाहन फंस गए। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। इसके चलते पुलिस को सिकंदराबाद से रूट डायवर्ट कराना पड़ा। पुलिस ने एंबुलेंस को निकलवाया और पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेजा। जाम के दौरान वाहनों में सवार सैकड़ों लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरण से लौटा था भाई, केबल से दबाया गला
सूत्रों से पता चला है कि विवाहिता का भाई रात करीब तीन बजे जागरण से लौटा था। इस दौरान उसने रोबिन को अपने घर में देख लिया और उसे प्रेम प्रसंग का शक हुआ। इससे तैश में आकर उसने अपने भाई की मदद से केबल से उसका गला दबाकर हत्या की और शव नहर में फेंक दिया।
डीवीआर हासिल कर सबूत पुख्ता कर रही पुलिस
सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है और उन्होंने हत्या कर शव नहर में फेंकने की जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस ने शव की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने सबूत पुख्ता करने के लिए आरोपियों के घर पर लगे सीसीटीवी का डीवीआर हासिल कर लिया है और अब फुटेज खंगालने में जुटी है।

इस मामले में युवक की गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है। परिजनों ने अभी हत्या की तहरीर पुलिस को नहीं दी और न ही शव बरामद हुआ है। पड़ताल में हत्या कर शव नहर में फेंकने की जानकारी पर शव की तलाश की जा रही है।
- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed