{"_id":"63ce653488728c17481b6b19","slug":"jail-warden-arrest-who-theft-goods-from-trains-na-news-c-16-1-1400-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाला जेल वार्डन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाला जेल वार्डन गिरफ्तार
विज्ञापन
- दादर एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट का मोबाइल चुरा चलती ट्रेन से कूद गया था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। ट्रेनों में चोरी और झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाला जेल वार्डन जीआरपी के हत्थे चढ़ा है। आरोपी को लुधियाना स्टेशन से पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान गिदड़बाहा निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई। वह अप्रैल महीने से ड्यूटी से गैरहाजिर था।
जीआरपी के डीएसपी बलराम राणा ने बताया कि आरोपी वर्दी पहनकर ट्रेन में चढ़ता था और यात्रियों पर रौब झाड़कर लूट को अंजाम देता था। वह 15 अगस्त को दादर एक्सप्रेस में चढ़ा था और कोच अटेंडेंट अजय कुमार का मोबाइल चुराकर चलती ट्रेन से कूद गया था। कोच अटेंडेंट ने 139 नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पुलिस की वर्दी में था और उसकी नेम प्लेट पर उसका नाम भी लिखा हुआ था।
चार लाख कर्ज उतारने के लिए करता था चोरी
जीआरपी ने स्टेशन परिसर तथा आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया और आरोपी को माल गोदाम के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपीने बताया कि उसने बैंक से चार लाख रुपये का कर्ज ले रखा है। उसे उतारने के लिए वह यह काम करता है। यात्रियों से रुपये ऐंठने तथा उनका सामान चुराने के लिए वह रोज धूरी से लुधियाना आता था। वह वर्दी पहनकर दो महीने से स्टेशन परिसर तथा ट्रेनों के अंदर घूम रहा था, लेकिन जीआरपी तथा आरपीएफ को इसकी भनक तक नहीं थी।